फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demand of Covid-19 care coaches return : Nandurbar asked western railway for 95 coach and 1500 bed

बढ़ी कोविड-19 आइसोलेशन कोच की मांग: पश्चिमी रेलवे, नंदुरबार जिले को देगा 95 कोच और 1500 बेड

Tue, 13 Apr 2021 04:15 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 13 Apr 2021 04:15 PM IST
सार

  • प्रत्येक कोविड-19 केयर ट्रेन में 20 कोच
  • एक कोच में 16 मरीजों के इलाज की व्यवस्था

विज्ञापन
Demand of Covid-19 care coaches return : Nandurbar asked western railway for 95 coach and 1500 bed
रेलवे आइसोलेशन वार्ड - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय रेलवे के कोविड-19 आइसोलेशन कोच को स्टैंडबाय पर रखने के महीनों बाद आइसोलेशन कोच की मांगों में एक बार फिर बढ़ोतरी आई है। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के मामलों की वजह से गुजरात की सीमा से सटे महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले ने पश्चिमी रेलवे से तकरीबन 95 कोच और 1,500 बेड की मांग की है।

विज्ञापन

पश्चिमी रेलवे और जिला अधिकारियों के बीच 11 अप्रैल को हस्ताक्षरित एक समझौता के अनुसार,  प्रत्येक कोविड -19 ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिसमें स्लीपर और जनरल कोच दोनों शामिल होंगे; प्रत्येक कोच में 16 मरीजों को एडमिट करने की छमता है। नंदुरबार जिले के अधिकारियों और पश्चिमी रेलवे के मुंबई डिवीजन के अधिकारियों की बातचीत के बाद इन कोचेज को निर्धारित जगह पर उपलब्ध कराया जाएगा।   

विज्ञापन

वर्तमान में नंदुरबार जिले में 15 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। यहां मार्च माह से अब तक प्रतिदिन लगभग 400 कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को 51,751 नए कोविड -19 मामले सामने आए हैं, जो 5 अप्रैल से अब तक एक दिन में दर्ज होने वाले मामलों में सबसे कम है। राज्य में सोमवार को 258 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने पिछले साल अप्रैल माह में कोविड-19 आइसोलेशन कोच के लिए पहला प्रोटोटाइप बनाया था; मई 2020 तक  कोविड -19 के मामलों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए रेलवे ने 15 राज्यों के 215 स्टेशनों में तैनात करने के लिए 5,231 रेलवे कोच तैयार किए थे।


लेकिन राज्यों से कोविड-19 आइसोलेशन कोच की बहुत कम मांग आने की वजह से रेलवे ने 21 मई 2020 को अपने सभी जोन्स को पत्र लिखकर 60% आइसोलेशन कोच का इस्तेमाल सामान्य लोगों के लिए करने को कहा। इन कोच को प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए शुरू की गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन में उपयोग करने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed