फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demand for water increased as summer increased, BJP attacked Delhi government

BJP Vs AAP: गर्मी चढ़ते ही बढ़ने लगी पानी की मांग, भाजपा ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला

Sun, 12 Mar 2023 09:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 12 Mar 2023 09:53 PM IST
सार

पानी की उपलब्धता सुनिश्चित न कराने को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजधानी में पहले ही पानी की कमी है। सरकार ने समय रहते पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कोई प्रयास नहीं किए हैं। इससे लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
Demand for water increased as summer increased, BJP attacked Delhi government
water bottle - फोटो : istock

विस्तार

गर्मी बढ़ते ही राजधानी में पानी की मांग बढ़ गई है। इसके साथ ही पानी की कमी से जूझती दिल्ली की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। राजधानी के अनेक इलाकों में पानी की कमी होने लगी है। अभी से लोगों को पानी के अवैध टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त मूल्य चुकाना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ यह समस्या गंभीर होने वाली है। पंजाब-हरियाणा से पानी की अतिरिक्त उपलब्धता न हो पाने के कारण इस बार समस्या ज्यादा गंभीर होने के आसार हैं। 

विज्ञापन

   
भाजपा ने हमला बोला
पानी की उपलब्धता सुनिश्चित न कराने को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजधानी में पहले ही पानी की कमी है। सरकार ने समय रहते पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के कोई प्रयास नहीं किए हैं। इससे लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। भाजपा अध्यक्ष ने मांग की है कि सरकार समर एक्शन प्लान लाकर यह बताए कि वह आगामी गर्मियों में लोगों को किस तरह जल उपलब्धता सुनिश्चित करने जा रही है। 
विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार की अकर्मण्यता के कारण दिल्ली में पानी की बर्बादी हो रही है। जगह-जगह पर गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन इसके लिए किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही है। बीस से तीस साल पुरानी पाइपों को न बदले जाने के कारण कई स्थानों पर लीकेज की समस्या बढ़ गई है और लोगों को गंदा जल भेजा जा रहा है। इससे भी लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर होने का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गत एक दशक से दिल्ली वाले पानी की अनियमित सप्लाई और सप्लाई में कटौती का सामना कर रहे हैं। गंदे पानी की सप्लाई के कारण लोग परेशान हैं। इसके बाद भी दिल्ली जल बोर्ड या खुद दिल्ली सरकार किसी अधिकारी को जिम्मेदार ठहराने की बजाय उनका बचाव कर रही है। यही कारण है कि समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने दिल्ली सरकार से समर एक्शन प्लान पेश करने की मांग की जिससे लोगों को जल उपलब्धता की सही स्थिति का पता लगाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed