फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demand for population control bill in Lok Sabha

लोकसभा में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, दो से ज्यादा बच्चे वालों की छीनी जाएं सभी सुविधाएं

Thu, 19 Mar 2020 05:26 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 Mar 2020 05:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for population control bill in Lok Sabha
लोकसभा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोकसभा में बुधवार को भाजपा सांसद ने बढ़ती जनसंख्या को बेहद खतरनाक बताते हुए तत्काल जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग की। सांसद संजय सेठ ने कहा, जनसंख्या देश में महामारी का रूप ले चुकी है। ऐसे में सरकार को कठोर कानून ला कर दो से अधिक बच्चों वाले लोगों की सभी सरकारी सुविधाएं छीन लेनी चाहिए। सेठ की इस मांग का सत्तारूढ़ दल के कई सदस्यों ने समर्थन किया।

विज्ञापन


शून्यकाल में सेठ ने कहा, अगर देश की जनसंख्या इसी गति से बढ़ती रही तो 2050 में जनसंख्या 160 करोड़ को पार कर जाएगी। जनसंख्या विस्फोट के कारण देश का विकास पहले ही बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में इस मामले में सख्ती दिखाने की जरूरत है। सरकार को तत्काल जनसंख्या नियंत्रण के लिए बिल लाना चाहिए, जिसमें कठोरतम प्रावधान किए जाएं। एक निश्चित तिथि के बाद दो से अधिक बच्चों वालों को सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed