फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delta Plus: This variant is present since March, warns the government - has become smarter, be careful

डेल्टा प्लस: मार्च से ही मौजूद है यह वैरिएंट, सरकार ने आगाह किया-ज्यादा चालाक हो गया, सावधानी रखें

Tue, 15 Jun 2021 05:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Jun 2021 05:19 PM IST
सार

कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को लेकर सरकार सतर्क है। दावा किया गया है कि यह अभी चिंताजनक नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना होगी। 
 

विज्ञापन
Delta Plus: This variant is present since March, warns the government - has become smarter, be careful
डॉ. वीके पॉल - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना वायरस के भारत में कहर ढाने वाले डेल्टा वैरिएंट के एक और रूप यानी डेल्टा प्लस को लेकर अब सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने मंगलवार को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट मार्च से ही हमारे आसपास मौजूद है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि डेल्टा प्लस वैरिएंट अभी चिंताजनक नहीं है, लेकिन हमें इस पर नजर रखना होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट 2020 के मुकाबले ज़्यादा चालाक हो गया है। यह यूरोप में मार्च से मौजूद था। 

डॉ. पॉल ने आगाह किया कि अब हमें ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। हमें ज्यादा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना होगा। मास्क लगातार पहने रखना होगा। इसके बिना परिस्थिति फिर खराब हो सकती है। 


बेवजह की यात्रा से बचें : लव अग्रवाल

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी बेवजह की यात्रा करने से बचना चाहिए। कोरोना से जंग में टीकाकरण एक अतिरिक्त औजार है, लेकिन लोगों को अब भी एहतियात बरतना है। मास्क पहनने के साथ उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना चाहिए।


डेल्टा प्लस वैरिएंट से जुड़ी जरूरी बातें

भारत में वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट में काफी परिवर्तन के बाद डेल्टा प्लस वैरिएंट का निर्माण हुआ है। हालांकि, भारत में इससे चिंतित होने का कोई विशेष कारण नहीं है क्योंकि देश में इस वैरिएंट के मामले अभी भी कम हैं। बता दें, डेल्टा वैरिएंट के ही कारण देशभर में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ा था। इसी वैरिएंट के फैलने से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 21 जून से देश को खोलने की योजना में सफल नहीं हो सके। डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण में तेजी होने के कारण ब्रिटेन में भी इसके नए मामले सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed