{"_id":"6204367055a4791c7e7b9cb3","slug":"deloy-s-playbook-is-helpful-in-fighting-the-corona-crisis-recommending-care-of-patients-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deloy Playbook: कोरोना संकट से लड़ने में मददगार है डेलॉय का प्लेबुक, मरीजों की घर पर ही देखबाल की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Deloy Playbook: कोरोना संकट से लड़ने में मददगार है डेलॉय का प्लेबुक, मरीजों की घर पर ही देखबाल की सिफारिश
Thu, 10 Feb 2022 03:17 AM IST
Amit Mandal
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 10 Feb 2022 03:17 AM IST
सार
कंपनी के वैश्विक सीईओ पुनीत रंजन ने कहा। प्लेबुक में बताए प्रोटोकॉल संक्रमण रोकने में सहायक। हरियाणा के करनाल में संक्रमितों को घर पर स्वास्थ्य सेवाएं जल्दी पहुंचाने में की थी मदद।
विज्ञापन
Corona virus
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के खतरों से निपटने के लिए डेलॉय ने एक प्लेबुक लॉन्च किया है। कंपनी के वैश्विक सीईओ पुनीत रंजन ने कहा कि प्लेबुक में बताए गए प्रोटोकॉल सरकारों को कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य देखभाल सहायता और संसाधनों को शीघ्रता से बढ़ाने में सक्षम कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह प्लेबुक ‘प्लग एंड प्ले’ मॉडल पर मरीजों की घर पर ही रहकर देखभाल की सिफारिश करता है। इसका इस्तेमाल उन लोगों की मदद में आसानी से किया जा सकता है, जो घर पर इलाज कराकर ठीक होने में सक्षम हैं। पुनीत ने कहा कि दूसरी लहर के चरम के दौरान हरियाणा सरकार और डेलॉय की पहल से करनाल के लोगों को घर पर स्वास्थ्य सेवाएं जल्दी पहुंचने में मदद की थी। इससे प्रभावी रूप से मृत्यु दर में 50 फीसदी की कमी आई थी। 90 फीसदी से अधिक संक्रमितों का इलाज घर पर या आइसोलेशन केंद्र पर किया गया, जिससे जिला अस्पताल पर दबाव कम करने में मदद मिली।
विज्ञापन
भारत में सफलता के बाद दक्षिण अफ्रीका में भी अपनाया
सीईओ ने बताया कि यह प्लेबुक घर पर ही लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं लाने में मदद करती है। इससे मेडिकल वार्ड का विस्तार होता है। यह पूर्णरूप से लागू होने पर ग्रामीण और वंचित समुदायों तक आसानी से आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं पहुंच सकेगी। उन्होंने बताया कि भारत में इसकी सफलता के बाद इसे दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया में भी अपनाया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पतालों पर दबाव कम करने में मिली मदद
पुनीत का दावा है कि डेलॉय प्लेबुक से जिला जिला अस्पतालों पर दबाव कम करने में मदद मिली। इसके परिणामस्वरुप गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए बेड आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि मॉडल को व्यापक रूप से अपनाने से कम लागत पर दीर्घकालिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का समाधान होगा।