{"_id":"61119fc18ebc3ef41a3430c5","slug":"delhiites-will-get-the-services-of-transport-department-sitting-at-home-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत: दिल्ली वालों को कल से घर बैठे मिलेंगी परिवहन विभाग की सेवाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सहूलियत: दिल्ली वालों को कल से घर बैठे मिलेंगी परिवहन विभाग की सेवाएं
Tue, 10 Aug 2021 03:06 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 10 Aug 2021 03:06 AM IST
सार
इस सेवा के शुरू होने से आवेदकों को वाहनों का पंजीकरण प्रमाणपत्र, लर्निंग लाइसेंस सहित कई दस्तावेज ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। केवल फिटनेस टेस्ट और स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एमएलओ जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में अब ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सहित वाहनों से संबंधित दस्तावेज के लिए आवेदकों को मोटर लाइसेंसिंग दफ्तर (एमएलओ) जाने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 अगस्त को परिवहन विभाग की फेसलेस सेवाओं की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा, इस सुविधा के शुरू होने से दफ्तरों में भीड़भाड़ और इंतजार से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से दिल्ली देश का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां परिवहन संबंधी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री आईपी एस्टेट एमएलओ से सेवा की शुरुआत कर सकते हैं। सराय काले खां और वसंत विहार कार्यालयों में ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस का ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन