{"_id":"6772159e792d52c0a5084c04","slug":"delhi-youth-collapses-at-sunburn-edm-festival-in-goa-dies-latest-news-update-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sunburn EDM Festival: 'सनबर्न ईडीएम' महोत्सव में बेहोश हुआ दिल्ली का युवक, मौत; जांच में जुटी गोवा पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sunburn EDM Festival: 'सनबर्न ईडीएम' महोत्सव में बेहोश हुआ दिल्ली का युवक, मौत; जांच में जुटी गोवा पुलिस
Mon, 30 Dec 2024 09:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 30 Dec 2024 09:08 AM IST
सार
इस बीच पुलिस ने छत्तीसगढ़ के एक 31 वर्षीय व्यक्ति को गोवा में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर समुद्र तट पर स्थित डांस क्लबों के संचालकों को धमकाने का आरोप है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी गोवा के धरगल गांव में रविवार को सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक नृत्य संगीत महोत्सव में हादसा हो गया। महोत्सव के पहले दिन दिल्ली निवासी एक व्यक्ति गिर गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। गोवा पुलिस प्रवक्ता ने मृतक की पहचान पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी निवासी करण कश्यप (26) के रूप में की है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात 9:45 बजे हुई। कश्यप बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत मापुसा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जाएगा तथा कोई गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
इस बीच पुलिस ने छत्तीसगढ़ के एक 31 वर्षीय व्यक्ति को गोवा में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर समुद्र तट पर स्थित डांस क्लबों के संचालकों को धमकाने का आरोप है। गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरोपी मनोज कुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों और पार्किंग कर्मचारियों को झांसे में लिया
पुलिस के मुताबिक, वह 5 दिसंबर को गोवा पहुंचा था और टैक्सी से कलंगुट गया था। उसने कलंगुट में एक रिसॉर्ट में कमरा बुक किया और टैक्सी चालक से कहा कि वह ओडिशा में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी है और जल्द ही उसका तबादला गोवा में हो जाएगा। कुछ दिनों बाद गोवा से चला गया और 20 दिसंबर को तटीय राज्य वापस आ गया। 26 दिसंबर की दोपहर को वह कलंगुट में एक पार्किंग क्षेत्र में गया और एक फर्जी पहचान पत्र दिखाकर खुद को आईएएस अधिकारी होने का दावा किया। उसने वहां तैनात पुलिसकर्मियों और पार्किंग कर्मचारियों को यह कहते हुए टैक्सी में बैठा लिया कि वह क्षेत्र का निरीक्षण करना चाहता है।
डांस क्लबों को धंधा बंद करने की धमकी दी
उन्होंने बताया कि वह बागा बीच पर गया, जहां उन्होंने डांस क्लबों का दौरा किया और उनके मालिकों को धंधा बंद करने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर वे उनके निर्देशों पर काम नहीं करेंगे तो वे संचालकों को परेशानी में डाल देंगे।