फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Woman Safety Even CCTV and marshals are unable to protect women how will half the population be safe

Woman Safety: दिल्ली में CCTV और मार्शल भी नहीं कर पा रहे महिलाओं की सुरक्षा, कैसे सुरक्षित रहेगी आधी आबादी

Sun, 08 Jan 2023 03:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Jan 2023 03:39 PM IST
सार

दिल्ली सरकार के दावे की पोल खुद सरकार के एक मंत्री ने ही खोल दी थी। दिल्ली सरकार में शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिली विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया था कि उस समय तक राजधानी में केवल 1.33 लाख कैमरे लगाए गए थे। इस खुलासे के बाद दिल्ली सरकार की खासी किरकिरी हुई थी। 

विज्ञापन
Delhi Woman Safety Even CCTV and marshals are unable to protect women how will half the population be safe
महिला सुरक्षा

विस्तार

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने से पहले इस बात का दावा किया था कि  दिल्ली की सत्ता संभालने के बाद वे जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएगे और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। लगभग साल भर पहले राजधानी दिल्ली में 2.75 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके थे। इसे बढ़ाकर 4.15 लाख किया जाना था। दावा किया गया था कि राजधानी दिल्ली सीसीटीवी कैमरे लगाने के मामले में पेरिस, वाशिंगटन डीसी और लंदन जैसे शहरों से भी आगे निकल चुकी है। लंदन के प्रति मील 1138 कैमरों की तुलना में दिल्ली में प्रति मील 1826 कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसकी संख्या लगातार बढ़ रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली सरकार के इस दावे की पोल खुद सरकार के एक मंत्री ने ही खोल दी थी। दिल्ली सरकार में शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिली विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में बताया था कि उस समय तक राजधानी में केवल 1.33 लाख कैमरे लगाए गए थे। इस खुलासे के बाद दिल्ली सरकार की खासी किरकिरी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया गया था कि कैमरे लगने के बाद अपराधी महिलाओं के प्रति अपराध करने से बचेंगे क्योंकि उन्हें पकड़े जाने का डर रहेगा। लेकिन कंझावला कांड यह साबित करने के लिए काफी है कि सरकार के दावों के  उलट अपराधी अब भी बेखौफ महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। 

इसी प्रकार दिल्ली की बसों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाकर, मार्शल की नियुक्ति कर और पैनिक बटन लगा  कर महिलाओं की डीटीसी बसों में सुरक्षा सुनिश्चित किया किए जाने का दावा किया गया था। लेकिन अब भी महिलाओं से हो रहे अपराध यह साबित करने के लिए काफी है कि यह प्रयास अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुए हैं। 

महिला सुरक्षा में फेल रहे केजरीवाल
नगर निगम में भाजपा के नेता संदीप कपूर ने अमर उजाला को बताया कि अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहने के दौरान बार-बार यही दावा किया था कि यदि वे दिल्ली को संभाल रहे होते तो महिलाओं के साथ ये अपराध न होते। उन्होंने दावा किया था कि भारी संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाकर महिलाओं की सुरक्षा की जायेगी। लेकिन इस समय भी महिलाओं के साथ हो रहे गम्भीर अपराध यह साबित करते हैं कि केजरीवाल महिला सुरक्षा के मामले में असफल साबित हुए हैं। 


संदीप कपूर ने कहा कि केजरीवाल ने महिलाओं की सुरक्षा की बजाय उन्हें असुरक्षित बनाने का काम किया। दिल्ली सरकार ने हर गली-मोहल्ले में शराब की दुकानें खोलकर महिलाओं की सुरक्षा और मान मर्यादा के साथ बड़ा खिलवाड़ किया है। कंझावला कांड के सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी। बहुत सम्भावना है कि यह पूरा अपराध शराब के कारण ही हुआ हो। ऐसे में केजरीवाल की असलियत राजधानी की महिलाओं के सामने खुलकर आ गई है।

बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली में कैमरों की संख्या पर खुद दिल्ली सरकार के ही मंत्री ने असलियत उजागर कर दी थी। दावे बहुत किये जा रहे हैं, लेकिन इतनी मात्रा में कैमरे नहीं लगवाए जा रहे हैं। सच्चाई ये भी है कि लगाए गए कैमरे भी काम नहीं कर रहे हैं, वे केवल दिखावटी साबित हो रहे हैं। यही कारण है कि राजधानी में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed