{"_id":"666ff62e16e981190500a171","slug":"delhi-water-crisis-kejriwal-targeted-on-the-pretext-of-water-bjp-congress-said-delhi-needs-a-working-cm-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Water Crisis: पानी के बहाने केजरीवाल पर निशाना, भाजपा-कांग्रेस बोलीं- दिल्ली को चाहिए काम करने वाला CM","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Water Crisis: पानी के बहाने केजरीवाल पर निशाना, भाजपा-कांग्रेस बोलीं- दिल्ली को चाहिए काम करने वाला CM
Mon, 17 Jun 2024 02:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:09 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Delhi Water Crisis
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
दिल्ली में पानी के लिए जंग जारी है। आम जनता पानी के लिए तरस रही है। कहीं पानी के लिए लोग घंटों तक टैंकरों का इंतजार कर रहे हैं, तो कहीं पानी के लिए एक दूसरे का सिर फोड़ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाया है। वे दिल्ली सरकार से जल्द से जल्द लोगों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही दोनों दलों ने दिल्ली के लिए ऐसे मुख्यमंत्री की मांग की है, जो दिल्ली के लिए काम करने में सक्षम हो। इसे दिल्ली विधानसभा के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
लगातार प्रदर्शन
भाजपा ने पानी के मुद्दे पर लगातार दिल्ली सरकार को घेर रखा है। रविवार को पार्टी ने पूरी दिल्ली में पानी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। ईद के दिन सोमवार को भी पार्टी ने पूरी राजधानी में पानी के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को घेरा। पार्टी के सभी सांसदों-विधायकों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने इलाकों में पानी के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए दिल्ली सरकार पर लोगों को साफ जल उपलब्ध कराने में असफल रहने का आरोप लगाया।
चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या कोई नया विषय नहीं है। हर साल दिल्ली में पीने के पानी की कमी होती है। यदि सरकार समय रहते कार्रवाई करती, पेयजल के उपाय करती, तो आज लोगों को पीने के लिए पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ता।
पार्टी नेता हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार सत्ता में दस साल रहने के बाद भी लोगों को पानी तक नहीं उपलब्ध करा सकी है। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली के पास काम करने वाला मुख्यमंत्री होता, तो लोगों को इस तरह पानी के लिए न तरसना पडता। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली को एक काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए।
खराब हुई पानी की स्थिति- कांग्रेस
कांग्रेस ने पीने के पानी के लिए पूरी राजधानी में मटका फोड़ प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि सत्ता में आने के दस साल बाद भी अरविंद केजरीवाल सरकार लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करा पाई है। वह सबको मुफ्त पानी, मुफ्त बिजली का वादा तो करती है, लेकिन असलियत यह है कि लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। इसी से साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल सरकार किसी भी मोर्चे पर सफल नहीं रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को काम करने वाला मुख्यमंत्री चाहिए, जो लोगों का खयाल रख सके।