{"_id":"66746ca29586a53cce0aae62","slug":"delhi-water-crisis-aap-leader-atishi-indefinite-strike-bjp-attacks-government-news-and-updates-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Water Crisis: क्या आतिशी के अनशन से बुझेगी दिल्ली की प्यास, BJP बोली- 10 साल में पानी के लिए क्या किया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Water Crisis: क्या आतिशी के अनशन से बुझेगी दिल्ली की प्यास, BJP बोली- 10 साल में पानी के लिए क्या किया?
Thu, 20 Jun 2024 11:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में जल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पीने के पानी की भयंकर किल्लत बनी हुई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी सरकार को सत्ता में आए हुए दस साल बीत चुके हैं, लेकिन उसने दिल्ली में पानी की समस्या सुधारने का कोई काम नहीं किया। यदि दिल्ली सरकार पीने के पानी के लिए उचित उपाय अपनाती, तो आज दिल्ली वालों को पीने के पानी के लिए इतना परेशान नहीं होना पड़ता। पार्टी का आरोप है कि आप आदमी पार्टी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से की थी, वह आज भी वही कर रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि उसने दस सालों में आजादी के समय से बिछी सीवर लाइनों को बदलने का भारी काम किया है। कई झीलों को पुनर्जीवित कर उनमें जल भरने की क्षमता का सुधार किया है। आप का आरोप है कि उसके इस कार्य को भाजपा राजनीतिक स्टंट करार दे रही है।
दिल्ली भाजपा प्रदेश मंत्री सारिका जैन ने अमर उजाला से कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने आंदोलन के दौरान शीला दीक्षित सरकार पर टैंकर माफियाओं से सांठगांठ होने का आरोप लगाया था। उन्होंने उस समय इसका वैकल्पिक उपाय सुझाते हुए यमुना के बाढ़ वाले इलाकों में बड़े तालाब बनाकर उनमें पानी स्टोर करने जैसे उपाय करने की बात कही थी। लेकिन सत्ता में आने के पिछले दस सालों में दिल्ली में टैंकर माफिया कम होने की बजाय बढ़ गए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि दिल्ली सरकार टैंकर माफियाओं पर लगाम लगाने में असफल साबित हुई है।
सारिका जैन ने कहा कि आज दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी वाली एरिया में ही नहीं, बल्कि कई पॉश इलाकों में भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोग बाल्टी भर पानी के लिए भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है। भाजपा नेता ने कहा कि 2013 में जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता में आए थे, दिल्ली जल बोर्ड 600 करोड़ रुपये के लाभ में चल रहा था, लेकिन आम आदमी पार्टी के दस सालों के शासन में दिल्ली जल बोर्ड हजारों करोड़ के घाटे में चला गया है, जबकि लोगों को पीने के पानी की सुविधा में भी कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि बिना कोई काम किए, दिल्ली जल बोर्ड इतने भारी घाटे में क्यों आ गया। भाजपा नेता ने इन खर्च पैसों के ऑ़डिट कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च को घाटा बता रही भाजपा- आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी नेता प्रियंका कक्कड़ ने गुरुवार को कहा कि पिछले दस सालों में दिल्ली जल बोर्ड ने 7300 किमी नई पाइप लाइन डालने का काम किया है। ये पाइप लाइन बहुत समय पहले डाली गई थीं और इनमें लीकेज के कारण भारी मात्रा में जल बर्बाद हो रहा था। अब इस लीकेज को कम करने में मदद मिली है। इस दौरान 3700 किमी पुरानी पाइप लाइनों को बदला गया है। इसके अलावा कई इलाकों में नई पाइप लाइन बिछाई गई हैं।
प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यदि पड़ोसी राज्य अपनी जिम्मेदारी निभाएं और दिल्ली को पर्याप्त पानी दें, तो पानी की कमी की समस्या हल हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली का 100 एमजीडी पानी रोक रखा है। इससे 28 लाख लोगों की जरूरतें पूरी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी। जल मंत्री आतिशी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल से हस्तक्षेप करने की अपील भी की है। जल संकट का समाधान नहीं हुआ तो वो शुक्रवार से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने जा रही हैं।