फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Violence : Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi condemned CAA NRC NPR Protest

दिल्ली हिंसा: कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, राहुल-प्रियंका बोले- करुणा और समझदारी दिखाएं

Mon, 24 Feb 2020 09:07 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 24 Feb 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence : Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi condemned CAA NRC NPR Protest
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

सीएए के विरोध और समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों के बीच दिल्ली के जाफराबाद में सोमवार की दोपहर में इस कानून के समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद राजधानी के 10 जिलों में धारा 144 लगा दी गई।

विज्ञापन


वहीं सूत्रों के अनुसार इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हिंसा की इन घटनाओं की निंदा की है। उन्होंने लोगों से उत्तेजना के बजाय संयम, करुणा और समझदारी दिखाने का अनुरोध किया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाना एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है लेकिन हिंसा को कभी भी न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने एक ट्वीट किया कि दिल्ली में आज हुई हिंसा परेशान करने वाली है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन एक स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान है, लेकिन हिंसा को कभी भी उचित नहीं ठहराया जा सकता। मैं दिल्ली के नागरिकों से उत्तेजना के बजाय संयम, करुणा और समझदारी दिखाने का अनुरोध करता हूं।

बता दें कि दिल्ली के जाफराबाद और मौजपुर में सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष हो गया और प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव भी किया।

हिंसा में दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल मारा गया और एक पुलिस उपायुक्त घायल हो गया। राजधानी के चांदबाग और भजनपुरा में भी संघर्ष होने की खबरें हैं। दिल्ली में संघर्ष का यह दूसरा दिन है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार की शाम पहुंचे हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा- दिल्लीवासियों से मैं..

इधर, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी हिंसा की इन घटनाओं की निंदा की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में आज पूरा दिन हिंसा से भरा रहा। हिंसा से सिर्फ और सिर्फ आम जनता और देश का नुकसान होता है।
 


उन्होंने कहा कि  इसे रोकने की जिम्मेदारी हम सबकी है। महात्मा गांधी का देश शांति का देश है। सभी दिल्लीवासियों से मैं शांति की अपील करती हूं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध करती हूं कि वे शांति और अमन बनाए रखने के लिए प्रयास करें।

कांग्रेस ने गृहमंत्री शाह से मांगा इस्तीफा

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कहा कि दिल्ली पुलिस कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं जबकि गृह मंत्री चुप हैं। गृह मंत्री को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। दिल्ली के लोग राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की कीमत चुका रहे हैं।

पार्टी ने यह भी कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में भयावह हिंसा हो रही है, जिस वजह से एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जो कि बहुत दुखद है। हम सभी लोगों से राजधानी में शांति और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने की अपील करते हैं।
Delhi Violence, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Congress
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed