फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi recorded its hottest day in of March since 1945 on the festival of Holi on Monday,

दिल्ली: 76 साल में सबसे गर्म महीना रहा मार्च, मौसम विभाग ने कहा- अभी गिरेगा पारा

Wed, 31 Mar 2021 04:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 Mar 2021 04:10 AM IST
सार

  • अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी पड़ने के आसार
  • दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में मध्य अप्रैल से 10 जून तक तेज गर्मी पड़ेगी और लू का भी प्रकोप रहेगा
  • सोमवार को दिल्ली का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

विज्ञापन
Delhi recorded its hottest day in of March since 1945 on the festival of Holi on Monday,
दिल्ली में मार्च का महीना 76 सालों में सबसे गर्म रहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च का महीना 76 सालों में सबसे गर्म रहा, लेकिन राजधानी वासियों के लिए राहत की बात यह है कि अभी तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार को दिल्ली का तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हालांकि मार्च में इतनी तपिश के बाद भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी। इससे पहले दिल्ली में 31 मार्च, 1945 को दिल्ली का तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गर्मी का कारण पिछले तीन दिनों से हवा की रफ्तार धीमी (सात-आठ किमी प्रति घंटा) होना और आसमान का साफ होना है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक दो दिन में पारा गिर कर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। श्रीवास्तव ने कहा कि यदि हवा की रफ्तार और धीमी हुई तो तापमान और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि कुल मिलाकर इस सीजन की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में मध्य अप्रैल से 10 जून तक तेज गर्मी पड़ेगी और लू का भी प्रकोप रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपने लगे पहाड़, हिमाचल में पारा 32 पार
गर्मी का मौसम शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश में इसने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मैदानी जिलों के साथ अब पहाड़ भी तपने लगे हैं। मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। ऊना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।


न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन अप्रैल तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। चार और पांच अप्रैल को आठ मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed