फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: Prime Minister Narendra Modi met former President Pranab Mukherjee today

पूर्व राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, प्रणव मुखर्जी ने दी जीत की बधाई, मुंह मीठा कराया

Tue, 28 May 2019 12:53 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 28 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Prime Minister Narendra Modi met former President Pranab Mukherjee today
PM Narendra Modi, Pranab mukharjee - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की दोपहर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलने पहुंचे। प्रणव मुखर्जी ने उन्हें जीत की बधाई दी और उनका मुंह भी मीठा कराया। इस बार भाजपा को 303 लोकसभा सीटों पर जीत मिली है, जबकि सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए को 352 सीटें हासिल हुई है और एक बार फिर देश में पूर्ण बहुमत वाली भाजपा की अगुआई में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 

विज्ञापन

 
पूर्व राष्ट्रपति से अपनी मुलाकात की तस्वीर को अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि उन्होंने प्रणब दा का आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने लिखा कि प्रणब दा से मुलाकात हमेशा अनुभव बढ़ाने वाला होता है। उनके ज्ञान और समझ की कोई दूसरी मिसाल नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





मालूम हो कि 'मोदी है तो मुमकिन है' से लेकर 'आएगा तो मोदी ही' के नारों के साथ चले प्रचार कैंपेन के बाद भाजपा ने 'अबकी बार 300 पार' का लक्ष्य साकार कर लिया। प्रचंड बहुमत के साथ देश की जनता ने 17वीं लोकसभा के लिए देश की बागडोर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी। मोदी के नाम पर और राष्ट्रवाद की लहर में इस बड़ी जीत के बाद देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच जीत के बाद से ही जश्न का माहौल बना हुआ है। 

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed