फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Police stops West Bengal CID from raiding

West Bengal CID: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल सीआईडी को छापा मारने से रोका

Thu, 04 Aug 2022 04:53 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, कोलकाता/गुवाहाटी/रांची/नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, कोलकाता/गुवाहाटी/रांची/नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Aug 2022 04:53 AM IST
सार

सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक निरीक्षक, एक एएसआई और दो एसआई समेत कुल चार अधिकारियों को अदालती वारंट होने के बावजूद नई दिल्ली में साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में छापा मारने से रोककर हिरासत में ले लिया गया। 

विज्ञापन
Delhi Police stops West Bengal CID from raiding
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल सीआईडी ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उसके एक दल को राष्ट्रीय राजधानी में, नकदी जब्त होने के मामले में गिरफ्तार झारखंड के तीन विधायकों में से एक से जुड़ी संपत्ति पर छापा मारने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


सीआईडी ने इस व्यक्ति को मामले में आरोपी बताया है। सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक निरीक्षक, एक एएसआई और दो एसआई समेत कुल चार अधिकारियों को अदालती वारंट होने के बावजूद नई दिल्ली में साउथ कैंपस थाना क्षेत्र में छापा मारने से रोककर हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


राज्य के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम दिल्ली भेज रही है, जिनमें एक एडीजी और दो आईजी रैंक के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बीच, कोलकाता में एक टीम ने व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईडी ने अग्रवाल को ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास से गिरफ्तार किया। लेकिन उसे गिरफ्तार करने के बाद कार से भवानी भवन जाते समय रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। 

इस पर सीआईडी के अधिकारियों उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले गए। महेंद्र अग्रवाल का वहां इलाज चल रहा है। महेंद्र अग्रवाल को हार्ट संबंधी समस्या है। गौरतलब है कि झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी जिस कार में यात्रा कर रहे थे, उसमें से 49 लाख रुपये जब्त होने के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 
बंगाल सीआईडी की टीम को गुवाहाटी पुलिस ने पकड़ा  
बंगाल सीआईडी की एक टीम मामले की जांच करने गुवाहाटी गई थी। सीआईडी सूत्रों के मुताबिक सीआईडी के एक सब इंस्पेक्टर सहित चार को उस समय असम पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वे गुवाहाटी के एयरपोर्ट से सीसीटीवी फुटेज मांग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed