यूपी ATS और दिल्ली पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार को यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और पंजाब में ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। इस कार्रवाई में अब तक आईएस के 4 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों को मुंबई, बिजनौर, जालंधर और बिहार के नरकटियागंज से धर दबोचा गया है।
बताया जा रहा है कि यूपी एटीएस ने 5 राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर मुंबई, जालंधर, नरकटियागंज, बिजनौर और मुजफ्फरनगर में छापेमारी को अंजाम दिया है। पुलिस गिरफ्तार संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। यूपी एटीएस ने बिहार के नरकटियागंज से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
छापेमारी के बीच यूपी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि अलग-अलग जगहो से 9 लोग हिरासत में लिए गए हैं।UP Special Task Force and Anti Terrorism Squad detained a suspect from Narkatiaganj in Bihar.
— ANI (@ANI_news) April 20, 2017
Nine people from different locations were held by police, interrogation is underway:ADG (law and order) Daljeet Singh Choudhary pic.twitter.com/sBbLpD2ACe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2017
एडीजी दलजीत चौधरी का कहना है कि चारों के खिलाफ मिले सबूत मिले हैं। साथ ही ये सभी आत्म प्रेरित हैं और अभी तक की जांच में पता चला है कि ये किसी ग्रुप से जुड़े हुए नहीं हैं।
Have evidence against 4 such people, all are self motivated/radicalized; not in liaison with any group:ADG (law & order) Daljeet Choudhary pic.twitter.com/TsD4RXfBlF
— ANI UP (@ANINewsUP) April 20, 2017