फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi police says simi indian mujahideen terrorist subhan qureshi is mastermind of Ahmedabad blast

गिरफ्त में आया 'लादेन' बम बनाने में माहिर, IT कंपनियों में कर चुका काम

Mon, 22 Jan 2018 02:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
delhi police says simi indian mujahideen terrorist subhan qureshi is mastermind of Ahmedabad blast
abdul subhan qureshi

भारत को बम धमाकों से कभी बार हिला देने वालों में शामिल आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया। कुरैशी उर्फ तौकीर आतंकी संगठन इंडियन मुहाजाहिद्दीन का संदिग्ध आतंकी है, जिसे पुलिस ने दिल्ली के गाजीपुर से धर दबोचा। आतंक के नाम पर लोगों की जिंदगियों से खेलने वाले तौकीर की पुलिस ही नहीं खुफिया एजेंसियों को भी तलाश थी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच सुरक्षा (एएनआई) ने तौकीर पर 4 लाख रुपये का ईनाम रखा हुआ था। गुजरात, जयपुर और दिल्ली में हुए बम धमाकों में कुरैशी का नाम सामने आया था। इतना ही नहीं अहमदाबाद ब्लास्ट का उसे मास्टरमाइंट भी बताया जाता है। अहमदाबाद ब्लास्ट के बाद सूरत से मुजाहिद्दीन के कई स्टूडेंट्स गिरफ्तार किए गए, जिन्होंने भी जांच में तौकीर का नाम लिया।
विज्ञापन


बम बनाने में एक्सपर्ट तौकीर कई आईटी कंपनियों में काम कर चुका है और ऐसा माना जाता है कि वो बम बनाने की तकनीकों का रिसर्च अक्सर करता रहता था।

तौकीर इंडियन मुजाहिद्दीन से ही नहीं आतंकी संगठन सिमी से भी जुड़ा हुआ था और वह सिमी का प्रमुख भी रहा। उसकी मुजाहिद्दीन की गतिविधियों में अहम भूमिका थी, क्योंकि वो ब्लास्ट करने वाले स्टूडेंट्स को मोटिवेट करने का काम भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed