गाड़ी आपके घर के बाहर खड़ी है तो सबसे ज्यादा असुरक्षित है: पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की मानें तो आपके घर के बाहर खड़ी आपकी गाड़ी सबसे ज्यादा असुरक्षित है। पुलिस के डेटा के मुताबिक शहर में 55 फीसदी वाहन घरों के बाहर से चोरी हुए हैं जबकि एक प्रतिशत गाड़ियां ही दफ्तरों के बाहर से चोरी हुई हैं।
डेटा के अनुसार 44 फीसदी गाड़ियां रात नौ बजे से सुबह छह बजे के बीच चोरी हुई हैं जबकि वाहन चोरी के 16 प्रतिशत मामले शाम छह बजे से रात नौ बजे तक रिपोर्ट हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उचित पार्किंग स्थल की कमी और वाहन चोरों की सुहूलियत की वजह से घरों के बाहर से गाड़ियों की चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने देखा है कि अब वाहन चोर मांग पर गाड़ी चुराते हैं। जब रात में घर के बाहर गाड़ी खड़ी होती है तो वे आसानी से उस गाड़ी का चयन कर लेते हैं जो उन्हें चुरानी हैं।’’ एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘कई कॉलोनियों में सुरक्षा गार्ड नहीं हैं और हर कॉलोनी में गेट भी नहीं है। रात के वक्त जब सुरक्षा कम होती है तो चोरों को वाहन चुराने में आसानी होती है।’’
डेटा के मुताबिक इस साल 30 जून तक वाहन चोरी के 21,298 मामले रिपोर्ट हुए हैं। इस अवधि में 12,689 बाइकें चोरी हुई हैं। इसमें बताया गया है कि इस अवधि में 3,871 कारें और 3,237 स्कूटर चोरी हुए हैं।