फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police Lawyers Clash: Criminals are enjoying because police are not arresting

वकील-पुलिस के झगड़े में अपराधियों की मौज, गिरफ्तार करने से बच रही पुलिस

Wed, 06 Nov 2019 05:34 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Nov 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police Lawyers Clash: Criminals are enjoying because police are not arresting
विरोध जताते दिल्ली पुलिसकर्मी - फोटो : PTI (for Reference)
दिल्ली में वकीलों और पुलिस के झगड़े में अपराधियों की मौज हो रही है। अदालत में पेशी न होने के कारण पुलिस विभिन्न केसों में वांछित अपराधियों को पकड़ने से बच रही है। कोई बड़ा मामला है तभी अपराधियों पर हाथ डाला जा रहा है। ऐसे मामलों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष उन्हें पेश कर दिया जाता है। ये पेशी भी अदालत में न होकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के घर पर हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

गिरफ्तारी के 24 घंटों के अंदर पेशी

अदालत में वकीलों ने हड़ताल कर दी है और वे किसी को अंदर नहीं घुसने दे रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस छोटे मोटे मामलों में अपराधियों को पकड़ने से बच रही है। अगर पुलिस किसी अपराधी को पकड़ती है, तो उसे 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना पड़ता है। बता दें कि दिल्ली की जिला अदालतों में सोमवार से लेकर अभी तक पुलिस को घुसने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे मामलों में गिरफ्तारी नहीं

इस मामले में छह पुलिस अधिकारियों, जिनमें चार थानाध्यक्ष, एक एसीपी और एक डीसीपी हैं, से बातचीत की गई है। इन सभी का कहना है कि पिछले तीन दिन से जो हालात बन रहे हैं, उनमें केवल बड़े मामलों में ही गिरफ्तारी की जा रही है। जिन मामलों की तफतीश चल रही है, उनमें अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। इसी तरह अपराध की छोटी घटनाएं जैसे स्नेचिंग, मारपीट, चोरी, आर्थिक अपराध, साइबर क्राइम और घरेलू हिंसा आदि मामलों में पुलिस गिरफ्तारी की ओर नहीं जा रही।



यहां तक कि स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच भी छोटे अपराधियों पर अपना ज्यादा ध्यान नहीं दे रही है। स्पेशल सेल ने तीन नवंबर को आखिरी गिरफ्तारी की थी। यह गिरफ्तारी लूट के एक मामले में की गई थी।

मंगलवार को हुई केवल 96 गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली के विभिन्न जिलों में 186 थाने हैं। इनमें पांच नवंबर को 96 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। पश्चिमी दिल्ली से नौ, दक्षिण पूर्व से चार, दक्षिण पश्चिम में दो, दक्षिण दिल्ली से चार, शाहदरा से चार, बाहरी दिल्ली से 10, उत्तर पश्चिम से एक, उत्तर पूर्व जिले से 53, उत्तरी जिले से तीन, एयरपोर्ट से दो, पूर्वी दिल्ली से तीन, मध्य जिला, नई दिल्ली और उत्तर बाहरी में  कोई भी अपराधी गिरफ्तार नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed