Video: खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के बेटे का आरोप-पुलिस ने लात घूंसों से पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रैंक वन पेंशन को लेकर आंदोलन कर रहे पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की खुदकुशी पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में रामकिशन के बेटे को पुलिस पीटती हुई दिखाई दे रही है।
रामकिशन के बेटे ने कहा कि वह राहुल गांधी से मिलना चाह रहा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं मिलने दिया गया। इसके साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। उन्हें पुलिस वालों ने लात-घूंसों से मारा और गाली गलौज भी की। उन्होंने बताया कि उनके छोटे भाई और जीजा को भी पुलिस ने पीटा है। अंतिम स्लाइड में देखें खबर से जुड़ा वीडियो
Modiji's India:this is how families of our soldiers & our martyrs are being treated! pic.twitter.com/m4Rfbewpq2
विज्ञापन विज्ञापन— Office of RG (@OfficeOfRG) November 2, 2016
पिता ने कम पेंशन की वजह से खुदकुशी की
रामकिशन के बेटे कहा कि उनके पिता ने कम पेंशन की वजह से खुदकुशी की। बुधवार को उनके परिवार से मिलने के लिए अस्पताल में नेताओं की लाइन लग गई।
सबसे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहुंचे, फिर राहुल गांधी और बाद में केजरीवाल रामकिशन के परिवार से मिलने पहुंचे। लेकिन किसी को भी परिजनों से मिलने नहीं दिया गया। पुलिस ने सिसोदिया और राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
इस बीच राहुल गांधी का दिल्ली पुलिस से बातचीत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस से कह रहे हैं...आप शहीद के बेटे को अरेस्ट करेंगे? यह कैसा देश है?
उन्होंने रास्ते में ही जहर खाकर जान दे दी
रामकिशन पिछले पांच-छह दिनों से अपने दोस्तों के साथ वन रैंक-वन पेंशन (OROP)के लिए जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे थे। वह रक्षामंत्री को ज्ञापन भी देने वाले थे लेकिन ज्ञापन देने से पहले मंगलवार को उन्होंने रास्ते में ही जहर खाकर जान दे दी।
पूर्व सैनिक की आत्महत्या के बाद दिल्ली में राजनीति तेज हो गई। बुधवार सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने वालों का सुबह से तांता लग गया। मिलने वालों में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक शामिल हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी पूर्व सैनिकों के परिजनों से मिलने पहुंचे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।
मनीष के बाद पीड़ित परिवार से मिलने राहुल गांधी आरएमएल अस्पताल पहुंचे जिन्हें पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। जिद करने पर पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया और मंदिर मार्ग थाने ले गई। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंच गए। हालांकि उन्हें भी अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। कुछ देर थाने के रखने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को छोड़ दिया गया है।