फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: Now MLAs will get 90 thousand rupees, AAP spokesperson Saurabh Bharadwaj said Salary less than other states

दिल्ली : अब विधायकों को मिलेंगे 90 हजार रुपये, आप प्रवक्ता बोले- दूसरे राज्यों के मुकाबले वेतन कम

Sat, 07 May 2022 07:08 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 07 May 2022 07:08 AM IST
सार

तेलंगाना में विधायकों का वेतन 2.50 लाख रुपये, महाराष्ट्र में 2.32 लाख रुपये, उत्तर प्रदेश में 1.87 लाख, जम्मू कश्मीर में 1.60 लाख रुपये, उत्तराखंड में 1.60 लाख रुपये, आंध्र प्रदेश में 1.30 लाख रुपये, हिमाचल में 1.25 लाख रुपये, राजस्थान में 1.25 लाख रुपये, गोवा में 1.17 लाख रुपये, हरियाणा में 1.15 लाख रुपये, पंजाब में 1.14 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन
Delhi: Now MLAs will get 90 thousand rupees, AAP spokesperson Saurabh Bharadwaj said Salary less than other states
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के विधायकों की सैलरी 12 हजार से बढ़कर 30 हजार रुपये करने की स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा भत्ते भी बढ़ाने का सुझाव दिया है। इस तरह दिल्ली के विधायकों को अब वेतन और भत्ते मिलाकर 90 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


भारद्वाज ने कहा कि अब भी दिल्ली के विधायकों की सैलरी सभी राज्यों के विधायकों के मुकाबले सबसे कम है। भारद्वाज ने कहा कि पहले दिल्ली में विधायकों को वेतन में 54 हजार रुपये मिलते थे। इसके बावजूद कई वेबसाइटों पर दिल्ली के विधायकों की सैलरी 2.10 लाख रुपये दिखाई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि तेलंगाना में विधायकों का वेतन 2.50 लाख रुपये, महाराष्ट्र में 2.32 लाख रुपये, उत्तर प्रदेश में 1.87 लाख, जम्मू कश्मीर में 1.60 लाख रुपये, उत्तराखंड में 1.60 लाख रुपये, आंध्र प्रदेश में 1.30 लाख रुपये, हिमाचल में 1.25 लाख रुपये, राजस्थान में 1.25 लाख रुपये, गोवा में 1.17 लाख रुपये, हरियाणा में 1.15 लाख रुपये, पंजाब में 1.14 लाख रुपये हैं।


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में जब 2015 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तो सरकार और विधायकों ने एक सम्मानजनक सैलरी देने पर जोर दिया था। इस संबंध में एक विधेयक पास करके केंद्र सरकार को भेजा, मगर केंद्र सरकार ने इस विधेयक पर कोई गौर नहीं किया। हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से सुझाव आया कि इस सैलरी को 12 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दे। केंद्र सरकार ने इसी तरीके से सारे भत्तों को लेकर अपनी तरफ से सुझाव दिए हैं। 

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र अलाउंस को 18 हजार से बढ़ाकर 25 हजार, कन्वेंस अलाउंस 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार, टेलीफोन अलाउंस 8 हजार से 10 हजार, सेक्रिटिएट अलाउंस 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार करने का सुझाव दिया है। इस तरह सभी भत्ते, ऑफिस और सेक्रेटिएट आदि का किराया मिलाकर 54 हजार से बढ़कर 90 हजार रुपये हो जाएगे। करने की केंद्र सरकार ने अनुमति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed