फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi News : ITBP to close its Covid care centre world s largest within a week MHA

विश्व का सबसे बड़ा कोविड सेंटर एक हफ्ते के अंदर होगा बंद, आईटीबीपी के जवान करते हैं मरीजों की देखभाल

Tue, 23 Feb 2021 04:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 23 Feb 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi News : ITBP to close its Covid care centre  world s largest within a week MHA
कोविड सेंटर - फोटो : ani

दिल्ली के छतरपुर में बना दुनिया का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर एक हफ्ते के भीतर बंद होने वाला है। इसे सरदार पटेल कोविद केयर सेंटर कहा जाता है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


इधर, दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट के मद्देनजर शहर में दो विशेष और अस्थायी कोविड-19 देखभाल केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन


दिल्ली छावनी इलाके में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड अस्पताल का प्रबंधन डीआरडीओ तथा दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर इलाके में सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का प्रबंधन आईटीबीपी के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) से उसके द्वारा संचालित स्वास्थ्य केंद्र को बंद करने को कहा है और सैन्य बल चिकित्सा सेवा (एएफएमसी) को इस केंद्र से अपने स्वास्थ्यकर्मियों को हटाने का निर्देश दिया है। आईटीबीपी को भी तुरंत प्रभाव से छतरपुर के कोविड देखभाल के लिए इसी तरह का निर्देश दिया गया है।

भर्ती मरीजों को ठीक होने पर ही दी जाएगी छुट्टी
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से दोनों स्वास्थ्य केंद्रों को बंद कर दिया जाएगा। जो मरीज भर्ती हैं उन्हें ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी और नए मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे।

पिछले साल जून-जुलाई में दो अस्थायी स्वास्थ्य केंद्रों की शुरुआत की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, एएफएमसी, आईटीबीपी और डीआरडीओ के अधिकारियों के साथ इस महीने समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला किया गया।

दिल्ली: सोमवार को 128 नए मामले सामने आए थे
गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में लगातार गिरावट के साथ ही पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण दोनों केंद्रों को बंद करने का फैसला किया गया है।

दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 128 नए मामले आए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं संक्रमण दर 0.30 प्रतिशत है और 1041 मरीजों का उपचार चल रहा है। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आईटीबीपी संचालित केंद्र में काम कर रहे विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के स्वास्थ्यकर्मियों को अब उन्हें संबंधित स्थानों पर भेज देना चाहिए, क्योंकि महामारी के दौरान विशेष व्यवस्था के तहत उन्हें यहां लाया गया था।


छतरपुर के कोविड-19 देखभाल केंद्र को 10,000 ज्यादा बेड के साथ सबसे बड़ा केंद्र बताया गया था। फिलहाल यहां सघन चिकित्सा कक्ष में एक भी मरीज नहीं है जबकि वार्ड में 60 संक्रमित मरीज हैं। राधा स्वामी व्यास के परिसर में स्थित इस केंद्र में अब तक 12,000 से ज्यादा मरीजों का उपचार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed