फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Municipal Corporation Election Date Announcement Postpone State Election Commissioner MCD Poll

दिल्ली: क्या तीनों नगर निगमों को मिलाकर एक करने के लिए टाले गए चुनाव? अमित शाह से मिले थे भाजपा नेता

Wed, 09 Mar 2022 08:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Mar 2022 08:47 PM IST
सार

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर इस चुनाव को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। इस बीच अगले संसद सत्र में तीनों नगर निगमों को एक करने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
Delhi Municipal Corporation Election Date Announcement Postpone State Election Commissioner MCD Poll
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली चुनाव आयोग ने गुरुवार को चौंकाने वाला फैसला लेते हुए दिल्ली नगर निगम का चुनाव फिलहाल कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर इस चुनाव को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है। इस बीच अगले संसद सत्र में तीनों नगर निगमों को एक करने की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके बाद एकीकृत नगर निगम के चुनाव सम्पन्न कराए जाएंगे। आम आदमी पार्टी ने निगम चुनाव टालने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि भाजपा ने अपनी हार की डर से चुनाव टालने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों शीर्ष नेताओं ने नगर निगम चुनाव से संबंधित जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को उपलब्ध कराई। पार्टी की चुनावी तैयारियों पर भी तीनों नेताओं में विस्तृत चर्चा हुई। सभी परिस्थितियों पर विचार करते हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक करने की बात पर मुहर लग गई। इसके लिए संबंधित प्रस्ताव एलजी के पास भेज दिए जाने की भी चर्चा है। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली भाजपा के नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को इस बात की जानकारी दी है कि यदि तीनों नगर निगमों में अलग-अलग चुनाव लड़े गए तो इससे पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। निगम चुनाव में लगातार तीन बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगा चुकी भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी नेताओं ने यह भी बताया है कि यदि तीनों नगर निगमों को मिलाकर एक कर दिया जाए तो पार्टी की साख कुछ हद तक बच सकती है। माना जा रहा है कि इसी कारण निगमों को एक किए जाने की बात को आगे बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव को तैयार है भाजपा
दिल्ली भाजपा के नेता हरीश खुराना ने कहा है कि नगर निगमों की बदहाली के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है दिल्ली सरकार ने सही समय से फंड जारी नहीं किया जिसके कारण निगमों को विकास कार्य कराने और अपने कर्मचारियों को वेतन देने में समस्याएं आई उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी सदैव चुनाव के लिए तैयार रहती है और दिल्ली चुनाव आयोग जब भी चुनाव कराने का फैसला लेगा भाजपा पूरे दमखम से चुनावी मैदान में उतरेगी और निगम चुनाव में जीत का चौका लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed