फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Machine Tool-Manufacturing Technology Expo and Factory Equipment Expo 2025 will start from May 9

Expo: 9 मई से शुरू होगा दिल्ली मशीन टूल-मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो 2025, जानें क्यों है खास

Wed, 07 May 2025 07:52 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 07 May 2025 07:52 PM IST
सार

9 मई से भारत मंडपम में  दिल्ली मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो का अपना पांचवा संस्करण और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो का दूसरा संस्करण आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi Machine Tool-Manufacturing Technology Expo and Factory Equipment Expo 2025 will start from May 9
एक्सपो 2025 - फोटो : Freepik

विस्तार

भारतीय मशीन टूल निर्माता संघ दिल्ली द्वारा दिल्ली मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो का अपना पांचवा संस्करण और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो का दूसरा संस्करण आयोजित करने जा रहा है। इन दोनों प्रमुख आयोजन 9 से 12 मई 2025 तक भारत मंडपम (पूर्व में प्रगति मैदान), नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन


करीब 15,000 वर्ग मीटर प्रदर्शनी क्षेत्र में फैले इस एक्सपो में लगभग 250 प्रदर्शक भाग लेंगे और 15,000 से अधिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। इस एक्सपो में धातु प्रसंस्करण मशीनों, सहायक उपकरणों और विभिन्न घटकों की नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिनमें कटिंग मशीन, फॉर्मिंग मशीन, वेल्डिंग तकनीक, इंडस्ट्री 4.0 से जुड़ा सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर, 3डी प्रिंटिंग और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसी अत्याधुनिक प्रणालियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

 
जबकि फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो 2025 में आधुनिक फैक्ट्री उपकरण, सामग्री भंडारण व प्रबंधन, और सतत व पर्यावरणीय समाधान जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो भविष्य की फैक्ट्रियों को सशक्त बनाने में मदद करेंगे। आईएमटीएमए के अध्यक्ष  राजेंद्र एस. राजमाने ने कहा,दिल्ली मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो 2025 और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो 2025 उत्तर भारत के उद्योगों के लिए नवीनतम तकनीकों और समाधानों से परिचित होने तथा नेटवर्किंग के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेंगे, जो आने वाले वर्षों में विनिर्माण क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन मशीन टूल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजेंद्र एस. राजमाने ने कहा,दिल्ली मशीन टूल और मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी एक्सपो 2025 और फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो 2025 उत्तर भारत के उद्योगों के लिए नवीनतम तकनीकों और समाधानों से परिचित होने तथा नेटवर्किंग के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेंगे, जो आने वाले वर्षों में विनिर्माण क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed