फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi is ranked 22nd in tourist places in the world, Travel Site Trip Advisor issued ranking

पर्यटकों के पसंदीदा स्थानों में दिल्ली दुनिया में 22वें स्थान पर, इटली का स्थान जानिए

Thu, 22 Mar 2018 06:08 AM IST
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Updated Thu, 22 Mar 2018 06:08 AM IST
विज्ञापन
Delhi is ranked 22nd in tourist places in the world, Travel Site Trip Advisor issued ranking
Qutub Minar
सैलानियों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर आकर्षण बना हुआ है। दुनिया की चर्चित ट्रैवल साइट ‘ट्रिप एडवाइजर’ की रैंकिंग के मुताबिक, पर्यटकों के पसंदीदा स्थानों में नई दिल्ली दुनिया में 22वें जबकि एशिया में आठवें स्थान पर मौजूद है। 
विज्ञापन


साल 2018 के लिए ‘ट्रिप एडवाइजर’ द्वारा तैयार की गई ‘ट्रैवलर च्वाइस अवार्ड’ की सूची में नई दिल्ली को विश्व में 22वीं रैंक मिली है। बता दें कि वैश्विक स्तर पर तैयार सूची में सैलानियों के पसंदीदा शीर्ष 25 स्थलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सूची में पेरिस (फ्रांस) पहले, लंदन (यूके) दूसरे और रोम (इटली) तीसरे स्थान पर हैं। बाली (इंडोनेशिया) और क्रीत (ग्रीस) वैश्विक स्तर पर क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया में आठवें स्थान पर राष्ट्रीय राजधानी

Delhi is ranked 22nd in tourist places in the world, Travel Site Trip Advisor issued ranking
इंडिया गेट
एशिया स्तर पर तैयार की गई सूची में भारत के तीन शहर शामिल हैं। इसमें नई दिल्ली को 8वां, गोवा को 9वां जबकि ‘पिंक सिटी’ के रूप में चर्चित जयपुर को 16वां स्थान हासिल हुआ है।

इस लिस्ट में बाली (इंडोनेशिया) को पहली, फूकेत (थाइलैंड) को दूसरी और हनोई (वियतनाम) को तीसरी रैंकिंग मिली है।

सीम रीप, टोक्यो, काठमांडू और हांगकांग क्रमश: चौथे, पांचवें, छठे व सातवें स्थान पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed