फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi high court summons uddhav aditya thackeray sanjay raut in defamation case file by shiv sena

Delhi High Court: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, मानहानि मामले में हाईकोर्ट ने भेजा समन

Tue, 28 Mar 2023 03:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 Mar 2023 03:03 PM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने माहानि के मामले में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत को समन जारी किया है। यह समन शिवसेना नेता राहुल रमेश शेवाले द्वारा दायर मुकदमे में भेजा गया है।  

विज्ञापन
delhi high court summons uddhav aditya thackeray sanjay raut in defamation case file by shiv sena
आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली हाईकोर्ट ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे को मानहानि के मामले में समन जारी किया है। एकनाथ शिंदे गुट के नेता राहुल रमेश शेवाले ने मानहानि मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें यह समन जारी किया गया है। कोर्ट ने शिवसेना नेता संजय राउत को भी समन भेजा है। कोर्ट अब इस मामले में 17 अप्रैल को सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के मुखपत्र 'सामना' में बीते दिनों एक लेख लिखा गया था। इस लेख में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता राहुल रमेश शेवाले के का जिक्र किया गया था। इसी लेख को लेकर राहुल रमेश शेवाले ने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ दीवानी मानहानि मामला दर्ज कराया था। शिवसेना का आरोप है कि इस लेख से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि सामना के जिस लेख को लेकर राहुल रमेश शेवाले ने केस दर्ज कराया है, उसकी हेडलाइन थी, 'राहुल शेवाले का कराची में होटल, रियल एस्टेट का कारोबार!' शेवाले का आरोप है कि उनके खिलाफ बेबुनियाद खबरें प्रकाशित की गईं और उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


जस्टिस प्रतीक जालान ने उद्धव, आदित्य ठाकरे और संजय राउत को यह समन जारी किया है। हाईकोर्ट ने गूगल, ट्विटर, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और संजय राउत को अपना लिखित जवाब 30 दिनों के भीतर देने का निर्देश दिया है। शिवसेना नेता राहुल रमेश शेवाले ने उनके छवि खराब करने वाले कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने की मांग भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने राहुल को चेताया, कहा- सावरकर हमारे आदर्श, उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

दुष्कर्म के मामले में फंसे हैं शेवाले
बता दें कि शिवसेना नेता राहुल शेवाले भी दुष्कर्म के मामले में आरोपी हैं और दुबई में काम करने वाली एक फैशन डिजाइनर ने शेवाले पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर शेवाले साल 2020 से उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़िता ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी इस मामले की शिकायत की है।  शेवाले मुंबई साउथ सेंट्रल से सांसद हैं और बीएमसी की स्थीयी समिति के चार बार अध्यक्ष रह चुके हैं। शेवाले महाराष्ट्र की राजनीति का जाना पहचाना नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed