फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi high court said Vehicles Of President Vice President To Have Number Plates

अब राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति की गाड़ियों पर भी जल्द नजर आएगी नंबर प्लेट

Sun, 04 Mar 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi high court said Vehicles Of President Vice President To Have Number Plates

भारत के उच्च संवैधानिक पदों पर काबिज शख्सियतों की गाड़ियों में अब आपको नंबर प्लेट देखने को मिलेगी। दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि इन पदों पर बैठे लोगों की गाड़ियों में भी नंबर प्लेट और रजिस्ट्रेशन जल्द होना चाहिए। इससे साफ है कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, राज्यपालों और उपराज्यपालों के वाहन जल्द ही नंबर प्लेट के साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन


दरअसल एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने याचिका दायर कहा था कि बिना नबंर प्लेट की गाड़ियों को आतंकवादी निशाना बना सकते हैं क्योंकि इन गाड़ियों पर तुरंत ध्यान जाता है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि इनसे एक्सीडेंट होने की स्थिति में कार के असली मालिक की पहचान करना भी मुश्किल होता है। इस स्थिति में गाड़ी में नंबर प्लेट का होना जरूरी है।
विज्ञापन


इस बीच सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष दायर अपने हलफनामे में कहा है कि संबंधित प्राधिकारों को वाहनों के पंजीकरण के लिए लैटर लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एनजीओ ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस को मोटर वाहन कानून के तहत पंजीकृत नहीं कराई गई उन कारों को जब्त करने की बात कही है जिनका इस्तेमाल प्रोटोकाल डिवीजन पर राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति, राजनिवास और विदेश मंत्रालय में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed