फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi High Court asks TDP Leader YS Chowdary to appear before Enforcement Directorate on Monday

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के करीबी सांसद वाईएस चौधरी को भेजा समन

Fri, 30 Nov 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Nov 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi High Court asks TDP Leader YS Chowdary to appear before Enforcement Directorate on Monday

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए टीडीपी नेता वाईएस चौधरी से कहा। दिल्ली एचसी का कहना है कि इस मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे। चौधरी ने अपने खिलाफ जारी किए गए समनों को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट से अपील की है। 

विज्ञापन


दिल्ली उहाईकोर्ट ने टीडीपी सांसद वाईएस चौधरी को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने के लिए कहा है। दिल्ली हाईकोर्ट का कहना है कि इस मामले में कोई सख्त कदम नहीं उठाए जाएंगे। चौधरी ने अपने खिलाफ जारी किए गए समनों को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है जिसकी सुन। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को 5,700 करोड़ बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के करीबी टीडीपी सांसद वाईएस चौधरी को समन जारी किया था। इसके अलावा फरारी, रेंज रोवर और मर्सिडीज सहित छह गाड़ियां भी जब्त की हैं। मामले में चौधरी से 27 को पूछताछ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को सुजाना समूह के हैदराबाद, दिल्ली सहित आठ ठिकानों पर छापे मारे गए। ईडी ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी के राज्य सभा सदस्य चौधरी ही सुजाना समूह की कंपनियों के मुख्य कर्ताधर्ता हैं और हमने यह सबूत भी एकत्र कर लिया है कि सुजाना समूह के सभी कंपनियों के निदेशक चौधरी के निर्देश पर ही काम करते थे।

एजेंसी ने कहा कि जब्त की गई कारें फर्जी कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। टीडीपी सांसद आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के करीबी हैं. बीते दिनों राज्य में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एंट्री बंद करने के बाद एजेंसियों की ओर से यह पहली कार्रवाई की गई है। 

बता दें कि ईडी को एक ईमेल मिला था जिसमें शेल कंपनी के निदेशक चौधरी के साथ बातचीत कर रहे थे। ईडी सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने बैंक ऋण के कथित डाईवर्जन के मामलों में लाभार्थी को खोजने के लिए सुजाना समूह कार्यालयों में छापेमारी की। 


अधिकारियों की अलग-अलग टीमों में बंटी थीं जिन्होंने शहर स्थित नागार्जुन हिल्स में स्प्लेन्डिड मेटल प्रोडक्ट्स लिमिटेड और सुजाना यूनिवर्सल इंडस्ट्रीज सहित उनके कंपनी कार्यालयों में छापा मारा। जुबली हिल्स स्थित चौधरी के ऑफिस पर भी छापेमारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed