फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi HC issue notice to center and mamata govt on mukul roy phone tapping issue

मुकुल रॉय फोन टेपिंग मामला: केंद्र और ममता सरकार को दिल्ला HC का नोटिस

Mon, 20 Nov 2017 01:39 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Mon, 20 Nov 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
delhi HC issue notice to center and mamata govt on mukul roy phone tapping issue

फोन टेपिंग को लेकर मुकुल रॉय की ओर से डाली गई याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई हुई है। कोर्ट ने इस मसले पर टेलिकम मिनिस्ट्री, पश्चिम बंगाल सरकार और वोडाफोन को नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने इस पर 7 दिसंबर को जवाब मांगा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, टीएमसी के पूर्व मंत्री और वर्तमान में बीजेपी नेता मुकुल रॉय और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। टीएमसी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कहने वाले मुकुल रॉय ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने उनका फोन टेप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉय ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तृणमूल कांग्रेस उनके प्राइवेट फोन को टेप कर रही है। हालांकि इस मामले में जज के न होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी और सुनवाई को 20 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह मामला उस वक्त का है जब 10 नवंबर को बीजेपी नेता के रूप में मुकुल रॉय ने बंगाल में पहली रैली में कहा था कि टीएमसी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।

उन्होंने सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे पर निशाना साधा था। रॉय ने अभिषेक बनर्जी को लाभ पहुंचाने संबंधी मामले पर सवाल उठाये थे। रॉय ने आरोप लगाया था कि फुटबाल विश्वकप यहां हुआ लेकिन हमने क्या देखा? वल्र्ड कप के होर्डिंग पर बिश्व बंगला का लोगो था जबकि बिश्व बंगला ब्रांड सरकार की प्रॉपर्टी नहीं है।


पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस छोड़ते ही मुकुल रॉय को मिली ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा

उन्होंने कहा कि उनके पास कागजात हैं जिससे साबित होता है कि यह एक प्राइवेट कंपनी है जिसके मालिक अभिषेक बनर्जी है। रॉय के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए अभिषेक ने 13 नवंबर को उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। अभिषेक ने कहा कि बीजेपी नेता की ओर से लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि 48 घंटे में रॉय माफी मांगें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed