फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Govt Assures Adequate Fuel Supply, Urges People Not to Panic Buy

Delhi: दिल्ली सरकार ने कहा- पेट्रोल-गैस की कोई कमी नहीं, घबराहट में खरीदारी करने से बचें उपभोक्ता

Thu, 12 Mar 2026 08:55 PM IST
Rahul Kumar डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi Govt Assures Adequate Fuel Supply, Urges People Not to Panic Buy
फाइल फोटो

देश की राजधानी दिल्ली में भी गैस की कमी से उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। गैस एजेंसियों के सामने लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में गैस के उपयोग को सीमित कर स्थिति से निपटने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दिल्ली सरकार ने कहा है कि राजधानी में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से घबराहट में अधिक खरीदारी (पैनिक बाइंग) करने से बचने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


गुरुवार शाम दिल्ली सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि शहर में पेट्रोल या गैस की कोई कमी नहीं है। प्राथमिकता के आधार पर घरेलू उपभोक्ताओं और सीएनजी चालित वाहनों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार ने लोगों से अफवाहों से बचने और घबराहट में गैस-पेट्रोल की अधिक खरीदारी करने से बचने की अपील की है। 
विज्ञापन


दिल्ली में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड प्रमुख एजेंसी है जो उपभोक्ताओं को घरेलू और वाहनों के उपयोग के लिए गैस उपलब्ध कराती है। सरकार के अनुसार, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने भी इस बात की पुष्टि की है कि दिल्ली में घरेलू पीएनजी की आपूर्ति स्थिर है और गैस के आवंटन में घरेलू पीएनजी सेवा उपभोक्ताओं और सीएनजी चालित वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर गैस दी जा रही है। पेट्रोल की उपलब्धता भी सुचारु बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा- दो-तीन दिनों में मिल रही गैस की डिलीवरी
दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि उपभोक्ताओं को दो से तीन दिनों के अंदर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। नई बुकिंग के लिए उपभोक्ता  पिछली बुकिंग के 25 दिनों के बाद मांग कर सकते हैं। इसके लिए कहीं जाने की बजाय डिजिटल माध्यम से ही बुकिंग की जा सकती है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न एजेंसियों की टीमें लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। शहर में पेट्रोल-गैस की होर्डिंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिन क्षेत्रों के लिए गैस के उपयोग को सीमित किया गया है, उन क्षेत्रों के द्वारा एलपीजी की खपत न होने पाए, इसके लिए लगातार नजर रखी जा रही है। 


कालाबाजारी शुरु, तीन हजार तक में मिल रहे सिलेंडर
दिल्ली सरकार के दावों के उलट जमीन पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी शुरू हो चुकी है। ब्लैक मार्केट में गैस की ऊंची कीमतों के कारण अनेक रेहड़ी-पटरी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। कई दुकानदारों ने बिजली, लकड़ी जैसे दूसरे विकल्पों को भी अपनाया है। सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के सामने लंबी कतारें लगाते हुए देखा जा रहा है। लोगों की शिकायत है कि उन्हें गैस उपलब्ध कराने के लिए हफ्तों बाद का समय दिया जा रहा है। जबकि ब्लैक मार्केट में गैस सिलेंडर 2500 से तीन हजार रूपये तक में मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed