फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Government and the Center continue to collide Despite Supreme Court order 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली सरकार और केंद्र में टकराव जारी

Thu, 05 Jul 2018 08:26 PM IST
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Delhi Government and the Center continue to collide Despite Supreme Court order 

देश की सर्वोच्च अदालत के स्पष्ट आदेश के बावजूद दिल्ली सरकार और अफसरों के बीच टकराव जारी है। दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी ने सर्वोच्च अदालत का आदेश मानने से इनकार कर दिया जिसके बाद दिल्ली सरकार इस विषय पर कानूनी सलाह ले रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि आवश्यकता हुई तो दिल्ली सरकार दुबारा कोर्ट की शरण में जा सकती है। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी कि चीफ सेक्रेटरी ने लिखित में दिया है कि वे कोर्ट का आदेश नहीं मानेंगे। कथित रूप से चीफ सेक्रेटरी का पक्ष है कि वे सिर्फ उन्हीं आदेशों के तहत काम करेंगे जो सक्षम विभाग से लिखित सर्कुलर के रूप में जारी होंगे। 
विज्ञापन


वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर अधिकारी देश की सर्वोच्च अदालत का आदेश भी नहीं मानेंगे तो देश कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह से सभी अधिकारी अपनी मनमानी करने लगेंगे तो देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल के मुद्दे पर भी सिसोदिया ने कहा कि अदालत ने साफ कर दिया है कि दिल्ली सरकार के हर कामकाज में वे दखलंदाजी नहीं कर सकते। LG अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे मुद्दों पर भी कोई निर्णय नहीं ले सकते। 

सिसोदिया ने पूछा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी LG सर्विस डिपार्टमेंट की किसी फाइल को साइन करेंगे तो क्या वे कोर्ट के आदेश की अवमानना नहीं करेंगे? ऐसी स्थिति में कानून के समक्ष क्या विकल्प बचता है, यह देखना पड़ेगा। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मसले पर वकीलों से परामर्श ले रही है कि इस स्थिति में उसके पास क्या विकल्प बचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया था कि सभी पक्ष मिलकर दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करेंगे, लेकिन अधिकारियों का इस तरह का रुख बेहद निराश करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed