{"_id":"5b060b5e4f1c1bd0408b7814","slug":"delhi-gets-hotter-than-dubai-summer-gets-hottest-up-to-27th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से ज्यादा गर्म रही दिल्ली, 27 मई तक बरसेगी आग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुबई से ज्यादा गर्म रही दिल्ली, 27 मई तक बरसेगी आग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 May 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बुधवार को तापमान रेगिस्तानी शहर दुबई से भी ज्यादा रहा। दिल्ली में जहां दोपहर में 43 डिग्री के आसपास तापमान रहा, वहीं दुबई में ठीक इसी समय 41 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में जयपुर में 45.4 डिग्री तापमान रहा, लेकिन उसके नजदीक टोंक जिले में स्थित वनस्थली में पारे ने 46.4 डिग्री को छू लिया।
विज्ञापन
राजस्थान में पारे ने 46.4 डिग्री को छुआ, मौसम विभाग का दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी
वहां की गर्मी का असर भी उत्तर भारत के अन्य हिस्सों पर दिखाई दे रहा है। उधर, लगातार तीखी हो रही धूप से 27 मई तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को संभावना जताई कि उत्तर व मध्य भारत में लू की गर्म लहर के कारण इस सप्ताह पारे के बढ़ने का क्रम 27 मई तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान हरियाणा, राजस्थान व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन
सावधान रहें आज
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अधिकतर हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबरदस्त लू चलने की चेतावनी दी है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ व हरियाणा में धूल भरी आंधी की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन