फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Excise Scam: Who is Vijay Nair, BJP said- sab golmal hai

Delhi Excise Scam: कौन है विजय नैयर, नाम लेते ही क्यों असहज हो गए सिसोदिया? भाजपा ने कहा-सब गोलमाल

Mon, 22 Aug 2022 09:49 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 22 Aug 2022 09:49 AM IST
सार

भाजपा नेता अमित मालवीय ने वीडियो साझा कर कहा- 'सब गोलमाल है..'। आबकारी घोटाले के 16 में से आठ आरोपी वे लोग हैं, जिनका शराब कारोबार या सरकार से कोई नाता नहीं है। इनमें से विजय नैयर भी एक है। नैयर कई कॉमेडियनों से जुड़े हैं। 

विज्ञापन
Delhi Excise Scam: Who is Vijay Nair, BJP said- sab golmal hai
manish sisodiya

विस्तार

दिल्ली के आबकारी घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर सत्तारूढ़ आप पर सियासी हमले भी जारी हैं। भाजपा व कांग्रेस केजरीवाल सरकार व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर लगातार निशाना साध रहे हैं। अब भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि बताएं विजय नैयर कौन हैं? कहा जा रहा है कि नैयर उक्त घोटाले में शामिल अधिकांश कंपनियों से जुड़े हैं।

विज्ञापन


सीबीआई ने जिन 16 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कूलर जारी किया है, उनमें नैयर भी शामिल हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने वीडियो साझा कर कहा- 'सब गोलमाल है..'। आबकारी घोटाले के 16 में से आठ आरोपी वे लोग हैं, जिनका शराब कारोबार या सरकार से कोई नाता नहीं है। इनमें से विजय नैयर भी एक है। नैयर कई कॉमेडियनों से जुड़े हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर दावा किया है कि जब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से उनके द्वारा बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि नैयर कौन हैं, तो वे इस पर असहज हो गए। सीबीआई एफआईआर में शामिल निजी लोगों को लेकर आप ने अब तक कोई सफाई नहीं दी है। नैयर आरोपी नंबर पांच हैं। वह न तो सरकारी अधिकारी हैं और न ही शराब कंपनी के मालिक। वह कथित तौर पर केजरीवाल के करीबी हैं।

फिलहाल विदेश में हैं नैयर, जांच में सहयोग का किया वादा
उधर, विजय नैयर, जो कि अभी विदेश यात्रा पर हैं, ने बयान जारी कर कहा है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं पिछले कुछ सप्ताहों से निजी काम के सिलसिले में विदेश में हूं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, इसलिए मेरे फरार होने का सवाल ही नहीं है।

दिनेश अरोड़ा है सीएम का करीबी
इस घोटाले में मनीष सिसोदिया आरोपी नंबर एक हैं। वहीं, दिनेश अरोड़ा का नाम भी चर्चा में वह आरोपी नंबर 11 है। अरोड़ा सीएम केजरीवाल का कथित तौर पर करीबी है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई दिनेश अरोड़ा को भी तलाश रही है। अरोड़ा पर आरोप है कि उसने शराब व्यापारियों से कमीशन लेकर लाइसेंस दिलवाए थे।



कई कॉमेडियन भी सीबीआई जांच के घेरे में, टूलकिट की भी आशंका
कहा जा रहा है कि आबकारी घोटाले की जांच को लेकर कई कॉमेडियन व सोशल मीडिया में चर्चित नाम भी सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई को आशंका है कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को उदार बताते हुए सोशल मीडिया में माहौल बनाने के लिए 'टूलकिट' का इस्तेमाल किया गया। 

नैयर के इन कंपनियों से जुड़े होने की शंका
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विजय नैयर के कई कॉमेडियन और शराब कंपनियों के साथ करीबी संबंध हैं। नैयर 'ओनली मच लाउडर', 'बबलफिश' और 'मदर्सवियर' जैसी कंपनियों से जुड़े हैं। मामले में कॉमेडियन वीर दास का भी नाम सामने आया है। विजय नैयर से जुड़ी वियरदास कॉमेडी के निदेशक थे। नैयर ने पहले आप की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए हास्य कलाकार के तौर  पर शिरकत की थी। 

तेलंगाना के सीएम के परिवार पर भी निशाना
भाजपा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को भी इस घोटाले में घेरे है। उसका कहना है कि राव के परिवार का एक सदस्य कथित तौर पर दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर हुई बैठक में शामिल हुआ था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed