फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Elections Result BJP's Delhi poll win due to magic of PM Modi's guarantees: Eknath Shinde News In Hindi

Delhi Election: लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी तय, शिंदे बोले- ये पीएम मोदी के गारंटियों का जादू

Sat, 08 Feb 2025 03:43 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 03:43 PM IST
सार

किसकी सरकार बने, किसकी नहीं.. दिल्ली में कई महीनों से चल रहे ऊहापोह और चुनावी संग्राम के बाद आज ये बात साफ हो गई है कि 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की वापसी होने जा रही है। इसी बीच भाजपा के दिल्ली में प्रदर्शन को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने पीएम मोदी के गारंटियों का जादू बताया है। 

विज्ञापन
Delhi Elections Result BJP's Delhi poll win due to magic of PM Modi's guarantees: Eknath Shinde News In Hindi
एकनाथ शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की राजनीति में कई महीनों से चल रहे गर्माहट के बाद अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसी बीच दिल्ली में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सीएम एकनाथ शिंदे ने बयान दिया है। शिंदे भाजपा के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को दिया। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में झूठ की हार हुई है।
विज्ञापन


पीएम के गारंटियों का जादू
एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में पार्टी के इस प्रदर्शन को लेकर कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों का जादू है। उन्होंने कहा झूठ की हार हुई है और मतदाता सत्य के साथ खड़े हैं। साथ ही शिंदे ने कहा कि मतदाताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पिछले सप्ताह पेश किए गए केंद्रीय बजट पर भी अपना फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की जनता ने भाजपा पर जताया विश्वास
शिवसेना के प्रमुख शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि महाराष्ट्र के बाद दिल्ली के मतदाताओं ने भी भाजपा के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास में आने वाली बाधाएं दूर हो गई हैं।

मतदाताओं ने केजरीवाल को सिखाया सबक
शिंदे ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि मतदाताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को भी सबक सिखाया है, जिसने संविधान के खतरे में होने का झूठा दावा किया था। बता दें कि शिंदे ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि दिल्ली चुनाव के लिए आप के मौजूदा विधायक शिवसेना के संपर्क में हैं, लेकिन वोटों के विभाजन से बचने के लिए उन्हें मैदान में नहीं उतारा गया क्योंकि उनकी पार्टी ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है।


भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा अपनी वेबसाइट पर खबर लिखे जाने तक जारी  मतदान आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 28 सीटें जीती हैं और 20 पर आगे चल रही है, जबकि आप ने 13 सीटें जीती हैं और 9 पर आगे चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed