फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Election Result: In sarcasm, BRS leader Rama Rao congratulates Rahul Gandhi for BJP's success

Delhi Election Result: 'भाजपा को जिताने के लिए राहुल गांधी को बधाई', कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर KTR का तंज

Sat, 08 Feb 2025 01:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Feb 2025 01:37 PM IST
सार

Delhi Election Result: बीआरएस नेता केटी रामा राव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को कथित तौर पर भाजपा को जिताने के लिए बधाई। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने अब तक चुनाव के नतीजे नहीं देखे हैं। 

विज्ञापन
Delhi Election Result: In sarcasm, BRS leader Rama Rao congratulates Rahul Gandhi for BJP's success
केटीआर - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर मतगणना जारी है। अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी कर रही है। इस बीच, कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर तंज कसते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने भाजपा को कथित तौर पर जीत दिलाने के लिए राहुल गांधी को बधाई दी। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में रामा राव ने कहा, 'भाजपा को एक बार फिर चुनाव जिताने के लिए राहुल गांधी को बधाई। बहुत अच्छा।' 

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव परिणामों पर प्रियंका गांधी ने दी  प्रतिक्रिया
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को कन्नून हवाई अड्डे पर पहुंचते ही कहा कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के नतीजों को नहीं देखा है। मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा, 'मुझे नहीं पता, मैंने नतीजे अभी तक नहीं देखे हैं।' 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का विपक्षी दलों पर तंज 
दिल्ली चुनाव के शुरुआती आंकड़ों पर जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय मीम साझा किया, जिसमें लिखा था- जी भरकर लड़ो, समाप्त कर दो एक दूसरे को। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- और लड़ो आपस में। दिल्ली चुनाव कांग्रेस और आप ने अलग-अलग लड़ा था, जबकि दोनों विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पांच फरवरी को हुआ था 70 सीटों पर मतदान
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर पांच फरवरी को मतदान हुआ था। 60.54 फीसदी मतदान हुआ था। भाजपा ने दिल्ली में सत्ता में वापस लौटने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ था। वहीं, आप तीसरी बार सत्ता में लौटने के लक्ष्य के साथ चल रही थी। कई एग्जिट पोल में भाजपा को आप के मुकाबले  बढ़त दिखाई गई थी। हालांकि, आप के नेताओं ने कहा था कि एग्जिट पोल में उनकी पार्टी के प्रदर्शन को कम करके आंका गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली चुनाव में आज दोपहर तक भाजपा 70 में से 48 सीटों पर आगे थी, जबकि आप 22 सीटों पर आगे चल री थी। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed