फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi court sent Gautam Khaitan to judicial custody till February 20 in the money laundering case

मनी लॉन्ड्रिंग: अदालत ने गौतम खेतान को 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Fri, 08 Feb 2019 06:08 PM IST
अमित मंडल भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 08 Feb 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi court sent Gautam Khaitan to judicial custody till February 20 in the money laundering case
गौतम खेतान - फोटो : PTI

दिल्ली की एक अदालत ने कथित रूप से काला धन रखने और धनशोधन के एक नये मामले में अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के आरोपी वकील गौतम खेतान को शुक्रवार को 20 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


खेतान को विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पेश किया गया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनुरोध किया कि उसे न्यायिक हिरासत में दिया जाना चाहिए।इसके बाद खेतान ने जमानत याचिका दायर करते हुए कहा कि उससे और पूछताछ की जरूरत नहीं है। अदालत ने इस पर ईडी से 15 फरवरी तक जवाब मांगा है।
विज्ञापन


इससे पूर्व अदालत ने खेतान की ईडी की हिरासत को छह दिन के लिए बढ़ाया था। खेतान को धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 25 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। खेतान पर पहले से ही अगस्ता वेस्टलैंड से संबंधित एक मामले में मुकदमा चल रहा है और वह जमानत पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed