फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Resignation Offer BJP Sudhanshu Trivedi Virendra Sachdeva

AAP vs BJP: 'केजरीवाल ने स्वीकारे दिल्ली शराब घोटाले के आरोप', भाजपा ने इस्तीफे में देरी पर पूछे तीखे सवाल

Sun, 15 Sep 2024 04:53 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 15 Sep 2024 04:53 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो दिन बाद इस्तीफा देने की बात कही है। भाजपा ने कहा है कि पद छोड़ने की बात कह कर केजरीवाल ने दिल्ली शराब घोटाले के आरोप स्वीकार कर लिए हैं। बीजेपी ने इस्तीफे में देरी पर आम आदमी पार्टी से तीखे सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Resignation Offer BJP Sudhanshu Trivedi Virendra Sachdeva
भाजपा की प्रेस वार्ता में वीरेंद्र सचदेवा और सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर अरविंद केजरीवाल ने यह स्वीकार कर लिया है कि उन पर लगे शराब घोटाले के आरोप बिल्कुल सही हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को चुनाव की मांग करने की कोई आवश्यकता नहीं थी, वे चाहते तो कैबिनेट मंत्रियों की सलाह लेकर विधानसभा भंग करने और चुनाव में जाने की घोषणा कर सकते थे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की यह सोच बताती है कि वे चुनाव में नहीं जाना चाहते। 
विज्ञापन


भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि केजरीवाल के पहले भी कई नेताओं को जेल जाना पड़ा है, लेकिन उन्होंने नैतिकता का पालन करते हुए जेल जाने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन अरविंद केजरीवाल अपनी ही सरकार के जेल में रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह केजरीवाल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि जेल से बाहर आकर भी उन्होंने अपनी ही सरकार का पटाखे न चलाने का निर्णय तोड़ दिया। 
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता तीन महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को शून्य सीटें देकर अपना निर्णय सुना चुकी है। उन्होंने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता के फैसले की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के फैसलों के कारण दिल्ली की जनता को लगातार नुकसान हो रहा है और इसके बाद भी केजरीवाल को कोई असर नहीं पड़ रहा है। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल के शासन में दिल्ली में पानी टैंकर माफिया दोगुने से अधिक ताकत से काम कर रहे हैं। शिक्षा-स्वास्थ्य विभागों में घोटाले हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को घोटाले के कारण अदालत के आदेश के बाद जेल जाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दो दिन का समय क्यों लिया, उन्हें तत्काल विधानसभा भंग कर चुनाव में जाने की घोषणा करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed