फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal meet CM Chandrababu Naidu and Sharad Yadav at Andhra Pradesh Bhavan 

चंद्रबाबू नायडू और शरद यादव से मिले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, अटकलें तेज

Sat, 27 Oct 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 27 Oct 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal meet CM Chandrababu Naidu and Sharad Yadav at Andhra Pradesh Bhavan 
CM Arvind Kejriwal, CM Chandrababu Naidu and Sharad Yadav
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव से मुलाकात की है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। मुलाकात के लिए केजरीवाल शनिवार सुबह चंद्रबाबू नायडू से मिलने आंध्र भवन गए थे जहां दोनों ने करीब आधे घंटे तक बातचीत की। तीनों नेताओं ने विधानसभा चुनावों और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हम लोगों की मुलाकात काफी अच्छी रही और इस दौरान हमने कई राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुछ देर के लिए शरद यादव भी हमारे साथ रहे। केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान की बीजेपी सरकार देश और संविधान के लिए खतरा है। इसलिए देशभर के लोगों को एक साथ मिलकर संविधान की रक्षा करनी होगी। माना जा रहा है कि विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ गठबंधन बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed