फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal goa visit says i m here give first guarantee on electricity

चुनावी मोड में AAP: गोवा में केजरीवाल बोले- सरकार बनने पर प्रति परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त, पांच साल के लिए बेहतर एजेंडा तैयार

Wed, 14 Jul 2021 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार डिजिटल ब्यूरो/न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो/न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 14 Jul 2021 11:00 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर अपनी सियासी जमीन मजबूत कर रहे हैं। गोवा में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और आने वाले समय में गोवा में पार्टी की जीत होने पर लोगों को कई राहत देने की बात कहीं।

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal goa visit says i m here give first guarantee on electricity
अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, नई दिल्ली - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा के लोगों को भी 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वायदा कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के बाद गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती है तो गोवा की 87 फीसदी आबादी को 24 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी। दिल्ली में अभी 73 फीसदी परिवारों को पूरी तरह मुफ्त बिजली दी जाती है और उनका बिजली बिल शून्य आता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की ही तरह गोवा के लोगों को भी मुफ्त बिजली मिलेगी। इसमें कृषि क्षेत्र के साथ-साथ गोवा के ग्रामीण इलाके भी शामिल होंगे। जानकारों का कहना हे कि गोवा जैसे राज्य में आम आदमी पार्टी की यह घोषणा बड़ा कमाल कर सकती है।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह गोवा के लोगों को बिजली की पहली गारंटी देने आए हैं। गोवा में 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आई तो गोवा में प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी।

विज्ञापन

गोवा के लोगों को मुफ्त बिजली क्यों नहीं- केजरीवाल
इस योजना के लागू होने से गोवा के 87 फीसदी लोगों को जीरो बिजली बिल मिलना शुरू हो जाएगा।  वह राज्य में पुराने सभी बिजली बिल माफ भी करेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का पैसा बच्चों की पढ़ाई में काम आएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली मिल सकती है तो गोवा के लोगों को क्यों नहीं।’’

केजरीवाल का सत्तापक्ष और विपक्ष पर भी निशाना
इस चुनावी वायदे के साथ अरविंद केजरीवाल ने गोवा के चुनाव में हो रहे राजनीतिक भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों ने तो कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट किया था, लेकिन कांग्रेस के 17 में से 12 विधायकों ने पार्टी बदलकर भाजपा का दामन थाम लिया और राज्य में भाजपा की सरकार बन गई। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार मध्यप्रदेश में भी लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट किया था, लेकिन विधायकों के गलत कार्यों के कारण राज्य में भाजपा की सरकार बन गई।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भी जब आम आदमी पार्टी के 67 विधायक जीतकर आए थे तब लोग कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी के आधे विधायक तोड़कर भाजपा सरकार बना लेगी। लेकिन दिल्ली का एक भी विधायक नहीं टूटा। उन्होंने कहा कि गोवा में भी इसी तरह भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनेगी।



केजरीवाल ने सवाल उठाया कि जनता किसी और दल के लिए वोट करती है लेकिन सत्ता में कोई और दल आ जाता है। क्या यह जनता के साथ धोखा नहीं है? अगर ऐसा ही करना है तो चुनाव कराने की जरूरत क्या है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो गोवा को भ्रष्टाचार मुक्त शासन मिलेगा।

चुनावी राज्यों के दौरे पर केजरीवाल
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल पिछले कुछ समय से अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। उत्तराखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए पहुंच रहे हैं। साथ ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कई बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed