फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal appeals to migrant labour, delhi government will take care of them

कोरोना का खौफ: दिल्ली की अपील- पलायन न करें मजदूर, उनकी हर सुविधा का ध्यान रखेगी सरकार

Tue, 20 Apr 2021 11:43 AM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 20 Apr 2021 11:43 AM IST
सार

  • लॉकडाउन की घोषणा होते ही मजदूरों का यूपी-बिहार को पलायन शुरू, लॉकडाउन आगे बढ़ाए जाने की आशंका से भयभीत हैं श्रमिक  
  • दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन 1 के दौरान श्रमिकों के लिए किये थे पर्याप्त इंतजाम
  • श्रमिकों को प्राथमिकता से लगायें वैक्सीन- भारतीय मजदूर संघ

विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal appeals to migrant labour, delhi government will take care of them
आनंद विहार पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ - फोटो : Agency

विस्तार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जैसे ही दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की, राजधानी से श्रमिकों का पलायन शुरू हो गया। दिल्ली के आनंद विहार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर भीड़ बढ़ने लगी। कम बसों-ट्रेनों के होने के बावजूद भारी संख्या में प्रवासी मजदूर अपने घरों को जाने के लिए निकल पड़े। एक बार फिर 24-25 मार्च 2020 का वह भयावह दृश्य दिखाई पड़ने लगा जैसा कि पहले लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद देखा गया था। मजदूर किसी भी तरह जल्द से जल्द अपने घरों को पहुंच जाना चाहते हैं। उन्हें आशंका है कि एक-एक हफ्ते करके यह लॉकडाउन आगे बढ़ाया जा सकता है और यहां रुके रहने पर उन्हें नुकसान होगा।

विज्ञापन

दिल्ली के श्रमिकों को कहीं जाने की जरूरत नहीं

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के मजदूरों को पलायन करने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी श्रमिकों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें यहां रहने में कोई तकलीफ नहीं होगी, सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी, इसलिए सभी श्रमिकों से अनुरोध है कि उन्हें सरकार की बात पर भरोसा होना चाहिए और अपने घरों पर ही सुरक्षित रहना चाहिए। बाहर निकलने से उनकी मुश्किलें बढ़ेंगी, जिससे उन्हें बचने की कोशिश करनी चाहिए।

दिल्ली सरकार ने किये थे ये इंतजाम

पिछले साल लॉकडाउन-1 के दौरान मजदूरों के पलायन की बेहद तकलीफदेह तस्वीरें सामने आईं थीं। लोग अपने परिजनों के साथ पैदल ही अपने घरों को जाने के लिए निकल पड़े थे। श्रमिकों को रोजी-रोटी की समस्या उनकी अपनी जिन्दगी पर भारी दिखने लगी थी। लेकिन इसी दौरान दिल्ली सरकार ने लाखों लोगों को रोजाना भोजन कराने का इंतजाम किया था। दिल्ली सरकार रोजाना 10 लाख लोगों से ज्यादा श्रमिकों और उनके परिवारों को रोजाना भोजन उपलब्ध करा रही थी।

दिल्ली सरकार ने अपने यहां पंजीकृत मजदूरों को नकद सहायता राशि देने की भी योजना चलाई और हजारों मजदूरों को आर्थिक सहायता प्रदान की। राजधानी में रह रहे गरीब परिवारों को सूखा राशन भी पहुंचाया गया, जिससे किसी को भूख के कारण जिंदगी से हाथ न धोना पड़े। सरकार के इन कामों की खूब प्रशंसा भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब क्या करेगी सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की घोषणा करते हुए श्रमिकों के इसी विश्वास को जीतने की कोशिश की। उन्होंने श्रमिकों से हाथ जोड़कर प्रार्थना की कि वे पलायन न करें। सरकार उनकी सभी सुविधा का ध्यान रखेगी। चूंकि यह केवल एक हफ्ते का ही लॉकडाउन है, इसलिए सरकार ने अभी सीधे-सीधे किसी सहायता की घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार नहीं आया और लॉकडाउन को आगे बढ़ाना पड़ा तो सरकार श्रमिकों के लिए योजना लेकर सामने आएगी, इसे तय माना जा रहा है।

जाने से बढ़ेगा संकट

दिल्ली में यूपी-बिहार के ही श्रमिक सबसे ज्यादा संख्या में होते हैं। इन राज्यों में कोरोना की स्थिति पहले से ही खराब है। इन राज्यों की स्वास्थ्य व्यवस्था दिल्ली के मुकाबले काफी खराब है। ऐसे में अगर श्रमिक इन राज्यों में पलायन करते हैं, तो इन राज्यों में कोरोना की समस्या और अधिक गंभीर होगी, साथ ही इन राज्यों में कोरोना का इलाज कर रही व्यवस्था पर और भी अधिक दबाव आएगा। इसलिए श्रमिक संगठनों के नेताओं की राय है कि मजदूरों को इस समय पलायन करने से बचना चाहिए।

श्रमिकों को प्राथमिकता से लगायें वैक्सीन- भारतीय मजदूर संघ  

भारतीय मजदूर संघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनीश मिश्रा ने अमर उजाला से कहा कि मजदूरों को पलायन नहीं करना चाहिए। उन्हें अपनी सरकार और अपनी व्यवस्था पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने दिल्ली सरकार से भी अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को वैक्सीन लगवाए, ताकि मजदूर पलायन न करें और अपना कामकाज जारी रखते हुए राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed