फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: BJP will celebrate the festival by tying Rakhi in all slums

Delhi: सभी झुग्गी-बस्तियों में राखी बांधकर त्योहार मनाएगी भाजपा, महिला मोर्चा के नेतृत्व में चलेगा ये अभियान

Tue, 05 Aug 2025 10:55 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 05 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi: BJP will celebrate the festival by tying Rakhi in all slums
वीरेंद्र सचदेवा को राखी बांधती ऋचा पांडेय मिश्रा और कॉलेज की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा ने राखी के त्योहार को भी लोगों के साथ जुड़ने का एक माध्यम बना लिया है। पार्टी राखी के त्योहार के दिन दिल्ली की सभी झुग्गी-बस्तियों और सेवा बस्तियों में जाएगी और वहां के लोगों को राखी बांधकर और मिठाई खिलाकर राखी पर्व मनाएगी। यह पूरा अभियान दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जाएगा।  इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।    

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने विशेष बीजों की राखी पार्टी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह केवल एक त्योहार नहीं है। इसके माध्यम से पूरे समाज को एकता के सूत्र में बांधने का संकेत मिलता है। सचदेवा ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति है। 
विज्ञापन

256 बस्तियों में रक्षा पर्व मनाएगी भाजपा- ऋचा पांडे मिश्रा
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा ऋचा पांडे मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि रक्षाबंधन के पर्व पर राजधानी की 256 झुग्गी बस्तियों और सेवा बस्तियों में पहुंचकर राखी मनाई जाए।  इसके लिए पूरी कार्य योजना बना ली गई है। महिला मोर्चा की पूरी टीम रक्षाबंधन के दिन सक्रिय रहेगी और हर क्षेत्र में रक्षा बंधन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed