फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi BJP to launch free pilgrimage scheme for women and elderly on April 13

BJP: दिल्ली भाजपा कराएगी बुजुर्गों-महिलाओं को निशुल्क तीर्थयात्रा, 13 अप्रैल से शुरू होगी योजना

Wed, 12 Apr 2023 09:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 12 Apr 2023 09:06 PM IST
सार

भाजपा यह अभियान सहयोगी स्वयंसेवी संस्था "आओ साथ चलें" के साथ मिलकर कर रही है। पहले चरण में चार बसें मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के लिए रवाना होंगी। इसमें दिल्ली के करीब दो सौ तीर्थ यात्री शामिल होंगे।

विज्ञापन
Delhi BJP to launch free pilgrimage scheme for women and elderly on April 13
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

राजधानी दिल्ली के मतदाताओं को खुश करने के लिए भाजपा भी अब उन्हें मुफ्त तीर्थयात्रा कराने का उपहार देने जा रही है। दिल्ली भाजपा के द्वारा इस योजना की शुरुआत 13 अप्रैल से की जाएगी जिसे प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस यात्रा में दिल्ली के बुजुर्गों और महिलाओं को प्रसिद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा कराई जाएगी। 13 अप्रैल को कोंडली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा यात्रियों की पहली टोली को रवाना करेंगे। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन और प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा यह अभियान सहयोगी स्वयंसेवी संस्था "आओ साथ चलें" के साथ मिलकर कर रही है। पहले चरण में चार बसें मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन के लिए रवाना होंगी। इसमें दिल्ली के करीब दो सौ तीर्थ यात्री शामिल होंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के प्रयास से दिल्ली भाजपा वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा कराने का कार्यक्रम शुरू कर रही है। यह अभियान निरंतर चलेगा। यात्रा पूरी तरह से निशुल्क होगी। तीर्थयात्रियों के खाने पीने, रहने का सारा इंतजाम संगठन आओ साथ चलें संस्था के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed