फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi assembly election: Congress Leader Priyanka Gandhi will lead the congress for polls

प्रियंका गांधी ने अपने हाथों में ली दिल्ली की कमान, आगामी चुनावों के लिए बनाई ये रणनीति

Wed, 06 Nov 2019 06:47 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 06 Nov 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly election: Congress Leader Priyanka Gandhi will lead the congress for polls
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala (File)

हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों का संदेश कांग्रेस पार्टी को उत्साहित कर गया है। खबर है कि बेहतर परिणाम लाने के लिए दिल्ली कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी ने स्वयं अपने हाथों में ले ली है। वे पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रही हैं और आगे की रणनीति बना रही हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी जल्दी ही सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही है। आंदोलन में लोगों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे और इसी के जरिए लोगों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने की बैठक

सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने मंगलवार शाम को भी दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक की है। इस बैठक में उनके अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी और अन्य नेता शामिल थे। बैठक में प्रियंका गांधी ने पार्टी का वोटबैंक वापस लाने के लिए गहन रणनीति पर चर्चा की। बैठक में प्रदूषण के मुद्दे पर एक प्रदर्शन की भी योजना बनाई गई है। योजना के मुताबिक पार्टी लोगों को कांग्रेस के किए कामों के विषय में जानकारी देगी।

विज्ञापन

खत्म की नेताओं की गुटबाजी

पार्टी के एक शीर्ष नेता के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस भी आपसी गुटबाजी का शिकार था। कई शीर्ष नेता अपने-अपने हितों के लिए आपस में टकरा रहे थे। आपसी गुटबाजी की भारी कीमत कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में उठा चुकी है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी ने सबसे पहले प्रदेश से गुटबाजी खत्म करने को ही अपना लक्ष्य बनाया। सुभाष चोपड़ा को प्रदेश की कमान देने के पीछे भी यही सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। सुभाष चोपड़ा के अध्यक्ष बनने के कारण संदीप दीक्षित के साथ-साथ अजय माकन खेमा भी पार्टी के साथ जुड़ गया है जो आपस में तलवारें खींचे हुए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों को जोड़ेंगे साथ

कांग्रेस ने अपने पुराने वोटरों को फिर से जोड़ने की रणनीति बनाई है। इसके मुताबिक दिल्ली के हर प्रभावी वर्ग के शीर्ष नेताओं को अपने साथ जोड़ा जाएगा। कीर्ति आजाद को पार्टी के कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष बनाने के पीछे पूर्वांचली समाज को अपने साथ जोड़ना एक अहम वजह थी। सुभाष चोपड़ा स्वयं पंजाबी समाज से हैं। इसी प्रकार आने वाले दिनों में सिख समाज, अल्पसंख्यक वर्ग और अन्य वर्गों के प्रभावशाली नेताओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed