फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Assembly Election 2020: Manoj tiwary tweets over shaheen bagh, Rahul and Kejriwal

Delhi Election 2020: मनोज तिवारी ने शाहीन बाग पर राहुल-केजरीवाल से पूछा ये सवाल

Wed, 22 Jan 2020 03:47 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 22 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: Manoj tiwary tweets over shaheen bagh, Rahul and Kejriwal
दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी - फोटो : ANI
दिल्ली में चुनावी हलचल के बीच दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए लिखा- शाहीन बाग में प्रदर्शन के कारण 39 दिनों से यातायात ठप है। लाखों लोग परेशान हैं। बच्चे परीक्षा के समय भी दो-दो घंटे सड़कों पर बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। क्या ये सब जायज है?
विज्ञापन

 
विज्ञापन
 
 

बता दें कि शाहीन बाग में 15 दिसंबर से धरना प्रदर्शन हो रहा है। मामला अदालत तक भी पहुंच चुका है। उसने दिल्ली पुलिस से मामला निपटाने को कहा है। लेकिन धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं, इसलिए पुलिस समझा बुझाकर धरना खत्म करवाने की कोशिश में लगी है। 

धरना प्रदर्शन की वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चे भी समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। यहां दुकान व शोरूम चलाने वालों का धंधा भी एक महीने से ठप पड़ा है। ऐसे में दिल्ली चुनाव पर भी इसका असर नजर आ रहा है और ये एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed