फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Archbishop letter to priests asking to pray for country opposition leaders said correctly said

आर्कबिशप के साथ उतरीं सीएम ममता, कहा- देश के हालात पर पादरी सही बोले

Tue, 22 May 2018 05:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 22 May 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi Archbishop letter to priests asking to pray for country opposition leaders said correctly said
mamata banerjee
देश को बचाने के लिए आर्कबिशप अनिल काउटो को देशभर के पादरियों को लिखा पत्र अब तूल पकड़ता जा रहा है। आर्क बिशप ने अपने पत्र में सभी पादरियों से गुजारिश की  है कि देश की  राजनीतिक स्थिति डांवाडोल बनी हुई है। देश एक नाजुक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि 2019 के आम चुनावों को देखते हुए पादरियों को  देश के लिए प्रार्थना करनी चाहिए यही नहीं उन्होंने पादरियों से शुक्रवार को उपवास रखने की अपील की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि देश काफी नाजुक स्थिति से गुजर रहा है मौजूदा राजनीतिक माहौल हमारे देश के धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा बन गए हैं। 
विज्ञापन

देश के लिए प्रार्थना किए जाने की गुजारिश को लेकर लिखे गए इस पत्र ने देश की सियासत में हलचल मचा दी है। 

इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री भी कूद गई हैं। इस मामले पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आर्क बिशप का साथ देते हुए कहा, 'वह सही कह रहे हैं।' उन्होंने कहा कि हम हर समुदाय की रिस्पेक्ट करते हैं चाहें वो किसी जाति का हो या फिर धर्म का। आर्क बिशप ने जो बात कही है वह पूरे देश की बात को ध्यान में रखकर कही है, मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने जिस तरह से देश के लिए प्रार्थना करने की बात कही है वह बिलकुल सही है। 
विज्ञापन


इस पूरे मामले पर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नकवी सहित गृहमंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा नेता गिरिराज सिंह तक बयान दे चुके हैं।  बता दें कि आर्कबिशप अनिल  का यह पत्र अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है।  2019 के चुनाव के मद्देनजर प्रार्थना किए जाने की बात अब सियासी रंग ले रही है। अल्पसंख्य मामलों मंत्री एम ए नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश में धर्म और जात पर हो रहे भेदभाव को कम करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हम उनसे सिर्फ प्रोग्रेसिव माइंडसेट के साथ आगे बढ़ने और सोचने की बात कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed