फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi and Uttar Pradesh has highest complaints of Child Pornography says Union Minister Smriti Irani

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आईं चाइल्ड पॉर्नोग्राफी की सबसे ज्यादा शिकायतें : स्मृति ईरानी

Sat, 21 Mar 2020 03:47 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 21 Mar 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
Delhi and Uttar Pradesh has highest complaints of Child Pornography says Union Minister Smriti Irani
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के मामलों में सबसे अधिक शिकायतें यूपी और दिल्ली में आई हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों में राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग के पास चाइल्ड पॉर्नोग्राफी की कुल 56 शिकायतें आई हैं जिनमें 17 यूपी और 10 दिल्ली से थीं।

विज्ञापन


ईरानी द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2016-17 और 2017-18 में सात मामले दर्ज किए गए थे। वहीं 2018-19 में 23 और 2019-20 में 19 मामले दर्ज हुए थे। स्मृति ने बताया, आयोग ने इसके अलावा 31 वेबसाइट्स चिह्नित की जिन पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री परोसी जा रही थी। आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए गृहमंत्रालय के साइबर क्राइम पोर्टल में 31 मामले भी दर्ज कराए।

विज्ञापन

2018 में हुए 501 बाल विवाह

स्मृति ईरानी ने एक दूसरे सवाल के जवाब में सदन को बताया कि 2018 में देशभर में 501 बाल विवाह के मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 20-24 वर्ष आयुवर्ग की ऐसी महिलाएं जिनका विवाह 18 की आयु से पहले हुआ था की संख्या में गिरावट आई है। 2005-06 में जहां इनकी संख्या 47.4 फीसदी थी 2015-16 में यह घटकर 26.8 फीसदी हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed