फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delegation of Coordinating Committee on Manipur Integrity reached to meet Amit Shah

Amit Shah: अमित शाह से मिलने पहुंचा मणिपुर अखंडता समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल, गृहमंत्री ने दिया यह आश्वासन

Sat, 26 Aug 2023 06:16 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Aug 2023 06:16 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के कई नागरिक समाज संगठनों के समूह, ‘मणिपुर की अखंडता पर समन्वय समिति’ (सीओसीओएमआई) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Delegation of Coordinating Committee on Manipur Integrity reached to meet Amit Shah
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के कई नागरिक समाज संगठनों के समूह, ‘मणिपुर की अखंडता पर समन्वय समिति’ (सीओसीओएमआई) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। अमित शाह ने अपने आधिकारिक आवास पर बैठक के दौरान हिंसाग्रस्त राज्य से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की और समूह को आश्वासन दिया है कि आवश्यक वस्तुओं के निर्बाध आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए इंफाल घाटी को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर उचित सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन


साथ ही अमित शाह ने मणिपुर अखंडता समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल को भी आश्वासन दिया है कि मणिपुर के क्षेत्र में सभी प्रकार की घुसपैठ के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मणिपुर अखंडता समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल  शुक्रवार को दिल्ली में गृहमंत्री के साथ-साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की, जहां उन्होंने राज्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लंबी चर्चा की।
विज्ञापन


समूह द्वारा जारी एक बयान के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर के क्षेत्र में सभी प्रकार की घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख पर जोर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री ने मणिपुर के क्षेत्र में सभी प्रकार की घुसपैठ के खिलाफ सख्त रुख पर जोर दिया। रेटिना स्कैन सहित बायोमेट्रिक्स का उपयोग करके अप्रवासियों को पंजीकृत करने के उपाय लागू किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अमित शाह ने कहा कि मणिपुर के क्षेत्र में सभी प्रकार की घुसपैठ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बड़े पैमाने पर घुसपैठ की चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार मणिपुर सेक्टर में सीमा पर बाड़ लगाने में तेजी ला रही है।

बयान में कहा गया कि उन्होंने राज्य में शांति की अपील की और समूह से लोगों तक इस संदेश को पहुंचाने का आग्रह किया। समूह को समस्या-समाधान और शांति-निर्माण के लिए जिम्मेदार कुकी नेताओं और समूहों के साथ बातचीत शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। 


मणिपुर में तीन मई को भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई सैकड़ों घायल हुए हैं। जबकि, हजारों लोगों को राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। मैतेई समुदाय मणिपुर की आबादी का लगभग 53 फीसदी है और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 फीसदी हैं और मुख्य रूप से पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed