फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delay in procurement of medicines, Maharashtra to set up corporation to procure medicines for govt hospitals

Maharashtra: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में दवाओं का संकट, मंत्री बोले- बनेगा नया दवा खरीदी निगम

Wed, 28 Dec 2022 11:45 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 28 Dec 2022 11:45 AM IST
सार

महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने राज्य विधान परिषद में कहा कि हाफकिन कॉरपोरेशन ने इस साल 1,500 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन में से 650 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं किया। नतीजतन, कई सरकारी अस्पतालों में दवाएं और उपकरण खत्म हो रहे हैं।

विज्ञापन
delay in procurement of medicines, Maharashtra to set up corporation to procure medicines for govt hospitals
नकली दवा(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार राज्य के सरकारी अस्पतालों में दवाओं की आपूर्ति के लिए नया निगम बनाने पर विचार कर रही है। मौजूदा सरकारी स्वामित्व वाला हाफकीन बायोफार्मास्यूटिकल कॉरपोरेशन दवाओं व उपकरणों की खरीदी में देरी कर रहा है। यह मामला बुधवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में उठा। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने राज्य विधान परिषद में भाजपा के प्रवीण दटके के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में यह जानकारी दी। महाजन ने कहा कि हाफकिन कॉरपोरेशन ने इस साल 1,500 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन में से 650 करोड़ रुपये का उपयोग नहीं किया। नतीजतन, कई सरकारी अस्पतालों में दवाएं और उपकरण खत्म हो रहे हैं।
विज्ञापन

महाजन ने कहा कि हालात से निपटने के लिए सरकार ने अस्पतालों को अपने बजट का 30 फीसदी दवाओं और उपकरणों की खरीद पर खर्च करने के लिए अधिकृत किया है, जबकि आमतौर पर 10 फीसदी आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष का तीन सालों में 11 बार तबादला
उन्होंने कहा कि हाफकीन कार्पोरेशन में मानव संसाधनों की कमी है और उसके अध्यक्ष का पिछले तीन सालों में 11 बार तबादला किया गया। हाफकीन निगम में 24 स्थाई व 109 संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। 

इससे पहले दटके ने कहा कि राज्य के सरकारी अस्पताल दवाओं व उपकरणों की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं। नागपुर के मेयो अस्पताल में सर्जिकल उपकरण, दवाओं, एक्सरे, पैथालॉजी किट की किल्लत है। गरीब मरीजों को ये सब दवाओं की दुकानों से खरीदी के लिए कहा जा रहा है। इसके जवाब में मंत्री महाजन ने नए दवा खरीदी निगम के गठन की योजना बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed