फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense Minister Rajnath Singh speaking on the topic National Security under let Balramji Das Tandon Lecture Series

दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर बोले राजनाथ- कश्मीर में बचा हुआ आतंकवाद भी समाप्त होकर रहेगा

Mon, 30 Aug 2021 12:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 Aug 2021 12:37 PM IST
सार

दिल्ली में दिवंगत बलरामजी दास टंडन व्याख्यानमाला के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के विषय पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बातें कहीं।
 

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh speaking on the topic National Security under let Balramji Das Tandon Lecture Series
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में दिवंगत बलरामजी दास टंडन व्याख्यानमाला के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय सुरक्षा’ के विषय पर बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा को लेकर बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कश्मीर में बचा हुआ आतंकवाद भी समाप्त होकर रहेगा। यह विश्वास इसलिए है क्योंकि अनुच्छेद 370, 35A के चलते अलगाववादी ताकतों को जो ताकत मिलती थी वह खत्म हो गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का मॉडल भारत में ध्वस्त हो रहा है। हाल के कुछ वर्षों में उन्होंने सीमा पर सीज़फायर उल्लंघन बढ़ा दिए थे। सुरक्षाबलों से उन्हें हमेशा मुंहतोड़ जवाब मिला। पाकिस्तान को समझ आने लगा है कि सीज़फायर उल्लंघन से भी उनको कोई खास लाभ नहीं मिलने वाला है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान पर हमारी नजर: राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोस के अफगानिस्तान में जो कुछ भी घटित हो रहा है वह सुरक्षा की दृष्टि से नए सवाल खड़े कर रहा है| वहां के हालात पर हमारी सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। हम प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित देश वापस लाएंगे। हम यह भी चाहते हैं कि वहां के हालात का फायदा उठाकर देशद्रोही ताकतें सीमापार आतंकवाद को प्रोत्साहित न कर पाएं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना को पूरी छूट
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने सेनाओं को यह स्पष्ट बता रखा है कि एलएसी पर किसी भी एकतरफा कार्रवाई को नजरअंदाज नही किया जाना चाहिए। गलवान में उस दिन भारतीय सेना ने यही किया और पूरी बहादुरी से चीनी सैनिकों का मुकाबला करते हुए उन्हें पीछे जाने पर मजबूर किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि गलवान की घटना को एक वर्ष बीत चुका है मगर जिस शौर्य, पराक्रम और साथ में संयम का परिचय भारतीय सेना ने दिया है वह अतुलनीय है और आने वाली पीढ़ियां भी उन जांबाज सैनिकों पर गर्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व में कोई समझौता नहीं: राजनाथ सिंह
मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम भारत की सीमा, उसके सम्मान और स्वाभिमान से समझौता नहीं करेंगे। सीमाओं की पवित्रता को हम कतई भंग नही होने देंगे।

लद्दाख के साथ-साथ उत्तर पूर्व में भी हो रहा काम: राजनाथ सिंह
राजनाथ ने कहा कि लद्दाख के साथ-साथ उत्तर पूर्व में भी काफी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह सब देश में सिर्फ एक इ्न्फ्रा प्रोजेक्ट भर नहीं है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा ग्रिड का अहम हिस्सा है।

हमारी सरकार ने नक्सलियों का किया सफाया: राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा कि साल 2014 में जब हमारी सरकार बनी थी तो देश के करीब 160 जिले नक्सलवाद की समस्या से जूझ भी रहे थे। जबकि साल 2019 में ऐसे नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या घटकर लगभग 50 के आसपास ही रह गई थी। सही मायनों में उनमें से भी अस्सी फीसदी घटनाएं केवल 8-10 जिलों में ही हो रही थी।


राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कुछ नए खतरे भी सामने आए: राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कुछ नए खतरे भी सामने आए है जो आधुनिक तकनीक के विकास के कारण देखने को मिले है। जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन की घटना ने इस तरफ हम सबका ध्यान आकर्षित किया है। हमें राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र को नई चुनौतियों के लिए लगातार अपडेट और अपग्रेड करते रहना है। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर जिस बड़े पैमाने पर काम चल रहा है वह अपने आप में अभूतपूर्व है। सुरक्षा से जुड़े हर विभाग के बीच एक बहुत अच्छा तालमेल देखने को मिल रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed