फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defense minister rajnath singh said India moving towards Ram Rajya

Rajnath Singh: भारत राम राज्य की ओर बढ़ रहा, 'रामचरितमानस' के हिंदी काव्य अनुवाद के विमोचन पर बोले रक्षामंत्री

Wed, 05 Apr 2023 11:18 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 05 Apr 2023 11:18 AM IST
सार

रक्षामंत्री ने कहा मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम भगवान राम द्वारा निर्धारित आदर्शों के मार्ग पर चलने में सक्षम हैं। हम किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Defense minister rajnath singh said India moving towards Ram Rajya
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार किसानों, मजदूरों, औरतों और युवाओं के लिए हर संभव काम करने में लगी है। देशआज राम राज्य बनने की ओर बढ़ रहा है।  बता दें, रक्षामंत्री मंगलवार को पूर्व नौकरशाह धीरज भटनागर द्वारा लिखित 'रामचरितमानस' के हिंदी काव्य अनुवाद के विमोचन के अवसर पर हुए एक समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार भगवान राम के दिखाए रास्ते पर चल रही है।

विज्ञापन

राम के दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश

उन्होंने कहा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम भगवान राम द्वारा निर्धारित आदर्शों के मार्ग पर चलने में सक्षम हैं। हम किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको गुमराह नहीं करना चाहता। न ही मैं यह कहूंगा कि हमने देश में राम राज्य की शुरुआत की है, लेकिन हम निश्चित रूप से उस दिशा में आगे बढ़े हैं।

विज्ञापन

अतंरराष्ट्रीय मंचों पर देश का बढ़ा सम्मान

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के कारण आज दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। पहले जब देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता था, लेकिन आज दुनिया बड़े ध्यान से सुनती है। भारत का सम्मान काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की जीवन गाथा सरकार के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करती है। वहीं, समारोह में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस साल अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर खोला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed