{"_id":"673cbfa767668f422c05c56c","slug":"defense-minister-rajnath-singh-s-advice-to-the-air-force-said-need-to-focus-on-capability-development-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वायु सेना को सलाह, कहा- क्षमता विकास पर ध्यान देने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की वायु सेना को सलाह, कहा- क्षमता विकास पर ध्यान देने की जरूरत
Tue, 19 Nov 2024 10:11 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:11 PM IST
सार
रक्षा मंत्री ने सैन्य क्षेत्र में उत्पन्न होती चुनौतियों के अनुरूप ढलने की वायु सेना की क्षमता पर विश्वास जताया। साथ ही कमांडरों और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भारत के राष्ट्रीय लक्ष्यों और आकांक्षाओं के अनुरूप क्षमता निर्माण प्रक्रिया को प्रभावी बनाने पर विचार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय वायु सेना के अधिकारियों को सलाह दी। उन्होंने कहा कि वायु सेना के क्षमता विकास पर ध्यान देने की जरूरत है। सेना की प्रक्रिया को कुशल और प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने देश की संप्रभुता की रक्षा में समर्पण और व्यावसायिकता के लिए वायु सेना के बल की सराहना की।
रक्षा मंत्री ने सैन्य क्षेत्र में उत्पन्न होती चुनौतियों के अनुरूप ढलने की वायु सेना की क्षमता पर विश्वास जताया। साथ ही कमांडरों और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भारत के राष्ट्रीय लक्ष्यों और आकांक्षाओं के अनुरूप क्षमता निर्माण की प्रक्रिया को अधिक कुशल और प्रभावी बनाने के साधनों पर विचार करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में भारतीय वायु सेना के कमांडरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों, जिसमें चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थिति समेत कई मुद्दों की समीक्षा की। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सम्मेलन को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कमांडरों का सम्मेलन भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ नेतृत्व के लिए चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने और बेहतर परिचालन के साथ भविष्य की कार्रवाइयों की रणनीति बनाने के लिए चर्चा करने का अहम मंच है।